{"_id":"63182ff610ee1b681b316cb7","slug":"more-than-30-thousand-people-from-myanmar-took-refuge-in-mizoram-after-feb-2021-coup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Myanmar: म्यांमार में तख्तापलट के बाद देश छोड़कर भाग रहे नागरिक, मिजोरम में 30 हजार से अधिक लोगों ने ली शरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Myanmar: म्यांमार में तख्तापलट के बाद देश छोड़कर भाग रहे नागरिक, मिजोरम में 30 हजार से अधिक लोगों ने ली शरण
Wed, 07 Sep 2022 11:15 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, आइजोल
पीटीआई, आइजोल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:15 AM IST
सार
मिजोरम के गृहमंत्री ने कहा कि म्यांमार के सभी शरणार्थियों की पहचान कर ली है और 30,177 लोगों को शरणार्थी प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जारी किये गए हैं।
विज्ञापन
म्यांमार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि म्यांमार में सेना द्वारा पिछले साल फरवरी में तख्तापलट के बाद से कुल 30,401 लोगों ने सीमापार कर मिजोरम में शरण ली है। मंत्री ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि गृह विभाग को जिला उपायुक्तों द्वारा 20 अगस्त को सौंपी रिपोर्ट के अनुसार, म्यांमार के इन 30,401 लोगों में से 29,253 लोग वर्तमान में राज्य में हैं।
विज्ञापन
पहचानपत्र जारी करने की प्रक्रिया जारी
उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में रहने वाले म्यांमार के सभी शरणार्थियों की पहचान कर ली है और 30,177 लोगों को शरणार्थी प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जारी किये गए हैं। मंत्री ने कहा कि पहचान की प्रक्रिया कमोबेश पूरी हो चुकी है, लेकिन यह लगातार जारी रहने वाली प्रक्रिया है और चरणबद्ध तरीके से की जाती है क्योंकि कुछ नए लोग भी आते हैं और कुछ लोग नियमित आधार पर अपने गांव वापस जाते हैं। लालचमलियाना ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग ने अब तक राहत के तौर पर शरणार्थियों को तीन करोड़ रुपये वितरित किए हैं।
विज्ञापन