फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 23 crore Ayushman Bharat health account numbers have been created so far

Ayushman Bharat: मनसुख मांडविया बोले- अब तक 23 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर बनाए गए

Thu, 04 Aug 2022 01:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 04 Aug 2022 01:47 AM IST
सार

एबीडीएम के तहत नागरिक अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर बना सकेंगे। इससे उनके डिजिटल स्वास्थ्य रिकार्ड को जोड़ा जा सकेगा।

विज्ञापन
More than 23 crore Ayushman Bharat health account numbers have been created so far
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, अब तक भारत में 23.08 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर बनाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) देश भर में डिजिटल हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करके लोगों के जीवन को बदल रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने इसे मजबूती दिलाने में एबीडीएम की प्रगति की सराहना की।

विज्ञापन


मंत्रालय ने एक बयान में कहा, एबीडीएम के तहत नागरिक अपना आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता नंबर बना सकेंगे। इससे उनके डिजिटल स्वास्थ्य रिकार्ड को जोड़ा जा सकेगा। मिशन टेलीमेडिसिन जैसी तकनीकों के उपयोग को प्रोत्साहित करके और स्वास्थ्य सेवाओं की राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी को सक्षम करके स्वास्थ्य सेवा तक समान पहुंच में सुधार करेगा।
विज्ञापन


साथ ही कहा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) का उद्देश्य देश के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का समर्थन करने के लिए आवश्यक रीढ़ की हड्डी का विकास करना है। यह डिजिटल राजमार्गों के माध्यम से हेल्थकेयर पारिस्थितिकी तंत्र के विभिन्न हितधारकों के बीच मौजूदा अंतर को खत्म करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 26 फरवरी, 2022 को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय क्षेत्र की योजना, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को पांच साल के लिए 1,600 करोड़ रुपये के बजट के साथ राष्ट्रीय स्तर पर मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed