फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 20 aircraft of various airlines received bomb threats this afternoon: Civil Aviation sources

Bomb Threat: 20 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

Fri, 25 Oct 2024 04:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Oct 2024 04:42 PM IST
सार

विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर से 20 उड़ानों को बम की धमकी मिली है। विमानन सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
More than 20 aircraft of various airlines received bomb threats this afternoon: Civil Aviation sources
उड़ान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर से 25 से अधिक उड़ानों को बम की धमकी मिली। इनमें इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट की सात और एयर इंडिया की छह उड़ाने शामिल हैं। विमानन सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


इंडिगो की जिन उड़ानों को धमकी मिली है, उनमें 6ई 11 (दिल्ली-इस्तांबुल), 6ई 58 (जेद्दा-मुंबई), 6ई 17 (मुंबई-इस्तांबुल), 6ई 108 (हैदराबाद-चंडीगढ़), 6ई 133 (पुणे-जोधपुर), 6ई 87 (कोझिकोड-दम्माम) और 6ई 2099 (उदपुर-दिल्ली) शामिल हैं। 
विज्ञापन


एयरलाइनों ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा, हमारे सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम इस समय किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और ग्राहकों की समझदारी की सराहना करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले 80 से ज्यादा उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें एयर इंडिया की 20 उड़ान, इंडिगो के 20, विस्तारा के 20 और अकासा एयरलाइन की 25 उड़ाने शामिल थीं। पिछले दो हफ्तों में इस तरह की ढाई सौ से भी ज्यादा धमकियां मिली हैं। इनमें से ज्यादातर धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed