फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   more than 17 thousand people died due to extreme heat in last 50 years news in Hindi

संकट: देश में 50 साल के दौरान 17 हजार लोगों ने गंवा दी जान, जिंदगी पर भारी पड़ रही गर्मी

Sun, 04 Jul 2021 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 04 Jul 2021 07:39 PM IST
सार

भारत में प्रचंड गर्मी ने 50 साल में 17,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है। साल 1971 से 2019 के बीच लू चलने की 706 घटनाएं हुई हैं। यह जानकारी देश के शीर्ष मौसम वैज्ञानिकों की ओर से प्रकाशित एक शोधपत्र से मिली है। 

विज्ञापन
more than 17 thousand people died due to extreme heat in last 50 years news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

लू अति प्रतिकूल मौसमी घटनाओं (ईडब्ल्यूई) में से एक है। अध्ययन के मुताबिक, 50 सालों (1971-2019) में ईडब्ल्यूई ने एक लाख 41 हजार 308 लोगों की जान ली है। इनमें से 17,362 लोगों की मौत लू की वजह से हुई है जो कुल दर्ज मौत के आंकड़ों के 12 फीसदी से थोड़ा ज्यादा है। 

विज्ञापन


इसमें कहा गया कि लू से अधिकतर मौतें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में हुईं। यह शोधपत्र पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन, वैज्ञानिक कमलजीत रे, एसएस रे, आरके गिरी और एपी डीमरी ने इस साल की शुरुआत में लिखा था। इस पत्र के मुख्य लेखक कमलजीत रे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इसके साथ ही इस शोधपत्र में बताया गया है कि देश में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना उन राज्यों में शुमार हैं जहां भीषण लू के मामले देश में सबसे ज्यादा सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से महत्वपूर्ण है यह अध्ययन
यह अध्ययन हाल के हफ्तों में उत्तरी गोलार्द्ध में पड़ी प्रचंड गर्मी की वजह से अहमियत रखता है। इस सप्ताह की शुरुआत में कनाडा और अमेरिका में भीषण गर्मी पड़ने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है। उल्लेखनीय है कि कनाडा के वैंकूवर शहर में तो पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 49 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो गया।


भारत में भी पड़ी है गर्मी और चली है लू
भारत के भी उत्तरी मैदानों और पर्वतों में भीषण गर्मी पड़ी है और लू चली है। मैदानी इलाकों में इस हफ्ते के शुरुआत में पारा 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। बता दें कि मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने और पर्वती इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर किसी इलाके में लू की घोषणा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed