फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 1,100 adopted children returned to institutions in five years in India

पांच साल में गोद लिए गए 1,100 से अधिक बच्चे संस्थाओं में वापस लौटे

Mon, 06 Jan 2020 01:52 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 06 Jan 2020 01:52 AM IST
सार

  • नए माहौल में नहीं ढल पाए आठ साल से अधिक आयु के बच्चे
  • 2014-15 में सर्वाधिक बच्चे वापस आए

विज्ञापन
More than 1,100 adopted children returned to institutions in five years in India
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देशभर में 1,100 से अधिक गोद लिए गए बच्चे पिछले पांच साल में बाल देखभाल संस्थाओं में वापस आए हैं। बाल दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (कारा) ने बताया कि कारा के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतर बच्चे, खासकर आठ साल से अधिक आयु के बच्चे गोद लेने वाले अभिभावकों के घर के माहौल के अनुसार ढल नहीं पाने के कारण लौट आए।

विज्ञापन


सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार 2014-15 में सर्वाधिक बच्चे वापस आए। आरटीआई के आंकड़ों के अनुसार 2014-15 में गोद लिए गए कुल 4,362 बच्चों में से 387 बच्चे लौट आए।
विज्ञापन


साल             गोद लिए गए         लौटे
2014-15          4,362             387
2015-16          3,677             236
2016-17          3,788             195
2017-18          3,927             153
2018-19          4027              133


नए परिवार के अनुसार नहीं पालन-पोषण
कारा के अधिकारी ने कहा, बाल देखभाल संस्थाओं में बच्चों का अलग तरीके से पालन पोषण किया जाता है। उन्हें परिवारों के साथ रहने और उनके अनुकूल ढलने के लिए तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन मामलों में देखा गया है कि बच्चों को बाल देखभाल संस्थाओं में संरक्षकों से इतना लगाव हो जाता है कि उनके लिए उन्हें छोड़कर किसी परिवार के साथ रहना बहुत मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होनी चाहिए काउंसलिंग
अधिकारी ने कहा कि इसके लिए बच्चों को गोद लेने वाले माता-पिता की भी काउंसलिंग की जानी चाहिए और उन्हें भी इसके लिए तैयार किया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र पहले, मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर
आंकड़ों के अनुसार गोद लिए गए बच्चों के पिछले पांच साल में वापस आने की संख्या के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा। वहां 273 बच्चे वापस बाल देखभाल संस्थाओं में पहुंचाए गए। इसके बाल मध्य प्रदेश (92), ओडिशा (88) और कर्नाटक (60) का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed