Covid in India: नए संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हुए, संक्रमण दर 4.58 फीसदी, 30 मौतें
अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 4,44,15,723 संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 30 और मौतें हुई हैं, इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,27,799 हो गई है। 30 मौतों में 15 केरल द्वारा जोड़ी गई 15 पूर्व में हुई मौतें शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बीते 24 घंटे 7,591 नए संक्रमित मिले, जबकि 9,206 मरीज ठीक हो गए। संक्रमण दर 4.58 फीसदी दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में सक्रिय केस की संख्या और घटकर 84,931 हो गई है।
अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 4,44,15,723 संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में 30 और मौतें हुई हैं, इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,27,799 हो गई है। 30 मौतों में 15 केरल द्वारा जोड़ी गई 15 पूर्व में हुई मौतें शामिल हैं। सक्रिय केस की बात करें तो कुल संक्रमितों में इनकी संख्या 0.19 फीसदी है। वहीं, स्वस्थ होने वालों की दर 98.62 फीसदी है।
दैनिक संक्रमण दर 4.58 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक दर 2.69 फीसदी रही। वहीं, मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। देश में अब तक 4,38,02,993 लोग महामारी को मात दे चुके हैं। कोरोना के खिलाफ जारी राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीकों की 211.91 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
30 मौतों में से कहां-कहां कितनी
बीते 24 घंटों में हुई 30 मौतों में पांच-पांच दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र में और तीन-तीन मिजोरम व पश्चिम बंगाल में, केरल में दो और उत्तर प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, मणिपुर, हरियाणा, गुजरात व गोवा में एक-एक मौत शामिल है।
#COVID19 | India reports 7,591 fresh cases and 9,206 recoveries in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) August 29, 2022
Active cases 84,931
Daily positivity rate 4.58% pic.twitter.com/MIhiMYLtot