{"_id":"5f25bf2ef1f406724f01533e","slug":"morari-bapu-appealed-for-five-crore-donations-for-the-construction-of-ram-temple-but-16-crores-came-in-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर निर्माण: मोरारी बापू ने मांगा पांच करोड़ का चंदा और पांच दिन में मिल गए 16 करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राममंदिर निर्माण: मोरारी बापू ने मांगा पांच करोड़ का चंदा और पांच दिन में मिल गए 16 करोड़
Sun, 02 Aug 2020 12:44 AM IST
अवधेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, अहमदाबाद
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
मोरारी बापू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राममंदिर में रामलला के मंदिर के निर्माण के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी पांच अगस्त को इसका शिलान्यास किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित कई दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है। वहीं इसी बीच हाल ही में रामलला मंदिर के निर्माण के लिए प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू ने पांच करोड़ रुपये दान करने का एलान किया था। उन्होंने यह एलान बीते सोमवार को ऑनलाइन कथा के दौरन किया था।
विज्ञापन
राम भक्तों ने मोरारी बापू की इस बात को हाथों हाथ लिया है और मात्र पांच दिनों में ही 16 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं। जबकि उन्होंने मात्र पांच करोड़ रुपए जमा करने की अपील की थी। मोरारी बापू ने कथा के दौरान ही कहा कि उनके पास 16 करोड़ रुपए जमा हो गए हैं।
विज्ञापन
भावनगर के तलगाजरडा में डिजिटल माध्यम से रामकथा करने वाले संत मोरारी बापू ने अपनी व्यासपीठ से रामलला मंदिर को बनाने में पांच करोड़ रुपये देने का एलान किया था। मोरारी बापू ने कहा था कि सबसे पहले राम जन्मभूमि के लिए यहां पांच करोड़ भेजे जाएंगे, जो प्रभु श्री राम के चरण में एक तुलसीपत्र के रूप में भेंट होगी।
विज्ञापन
मोरारी बापू ने रामकथा का वाचन करते हुए यह भी कहा था कि चित्रकूट धाम तलगाजरडा में स्थित हमारे आश्रम की तरफ से राम जन्मभूमि के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही जो भी श्रोता भगवान श्रीराम के भक्त हैं और रामलला के मंदिर के लिए दान करना चाहते हैं उनकी तरफ से पांच करोड़ रुपये का दान किया जाएगा।