फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Moral policing: Muslim youth assaulted in Karnataka

Karnataka: हिंदू लड़की को ले जा रहे मुस्लिम चालक को पीटा, दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 03 Aug 2023 03:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरू Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 03 Aug 2023 03:51 PM IST
सार

इससे पहले मई में मोरल पुलिसिंग की घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लपुर जिले में भी हुई थी। यहां  25 मई को मुस्लिम समुदाय के युवकों के एक समूह द्वारा अपनी मुस्लिम महिला मित्र के साथ घूमने जाने पर एक हिंदू लड़के की पिटाई करने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन
Moral policing: Muslim youth assaulted in Karnataka
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक में मोरल पुलिसिंग के कई मामले हाल के दिनों में सामने आए हैं। इसके जरिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की भी कोशिश की है। अब राज्य में एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां के दक्षिण कन्नड़ जिले में दो अगस्त की रात को बेलथांगडी तालुके में एक धार्मिक जगह के पास हिंदू कार्यकर्ताओं ने एक ऑटोरिक्शा चालक को पीटा था।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये घटना रात के करीब नौ बजे हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदू कार्यकर्ता संघ परिवार के थे। उन्होंने ऑटो चालक मोहम्मद आशिक के साथ संभवत: इसलिए मारपीट की थी क्योंकि ऑटो में जो यात्री थी वह एक हिंदू लड़की थी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशिक तालुक के उजीरे का रहने वाला है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

मई में भी हुई थी ऐसी घटना
राज्य में इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मई में मोरल पुलिसिंग की घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लपुर जिले में भी हुई थी। यहां  25 मई को मुस्लिम समुदाय के युवकों के एक समूह द्वारा अपनी मुस्लिम महिला मित्र के साथ घूमने जाने पर एक हिंदू लड़के की पिटाई करने का मामला सामने आया था। आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट की थी और उसे धमकाया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित चिक्कबल्लापुर के एक छोटे से होटल में बैठे थे, तभी आरोपियों की नजर उन पर पड़ी। युवती बुर्का पहने थी। आरोपियों ने दोनों को देख लिया और युवक के हिंदू होने की पुष्टि करने के बाद उन पर हमला कर दिया। इन्होंने पहले युवक को बाहर बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। युवती उसके बचाव में दौड़ी और आरोपी को बताया कि वह उसे अच्छी तरह से जानती है। हालांकि, आरोपियों ने युवती से माफी मांगने को कहा।

बाद में महिला ने आरोपी के खिलाफ चिक्काबल्लापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि राज्य में नैतिक पुलिसिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


सत्तापक्ष और विपक्ष में जारी है खींचतान
गौरतलब है कि कर्नाटक में मोरल पुलिसिंग की घटनाओं के लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच लंबे समय से खींचतान जारी है। राज्य के वर्तमान सीएम सिद्धारमैया अक्सर पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई पर इसे लेकर आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने पूर्ववर्ती राज्य सरकार और भाजपा पर मोरल पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने का आरोप भी लगाया है। वहीं, इस घटना से एक दिन पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक अगस्त को मंगलुरु का दौरा किया था। तब उन्होंने पुलिस को नैतिक पुलिसिंग की घटनाओं में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed