फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon withdraws from India, four days after normal date

Monsoon: दक्षिण-पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि से चार दिन बाद भारत से विदाई; मौसम विज्ञान विभाग ने दी जानकारी

Thu, 19 Oct 2023 03:39 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 03:39 PM IST
सार

दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्तूबर की सामान्य तारीख के चार दिन बाद गुरुवार को भारत से वापस लौट गया है। आईएमडी ने एक बयान में कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 अक्टूबर को देश के शेष हिस्सों से भी पूरी तरह लौट जाएगा। 

विज्ञापन
Monsoon withdraws from India, four days after normal date
फाइल फोटो - फोटो : istock

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्तूबर की सामान्य तारीख के चार दिन बाद गुरुवार को भारत से वापस लौट गया है। इसकी जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। मौसम विभाग ने कहा मानसून 25 सितंबर को देश से हटना शुरू हुआ था। आईएमडी ने एक बयान में कहा, दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 अक्टूबर को देश के शेष हिस्सों से भी पूरी तरह लौट जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं बयान में कहा गया कि दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वी/उत्तरपूर्वी हवाओं के शुरू होने के साथ अगले तीन दिनों में इस क्षेत्र में पूर्वोत्तर मानसून वर्षा गतिविधि शुरू होने की संभावना है। हालांकि, सामान्य तौर पर पूर्वोत्तर मानसून का शुरुआती चरण कमजोर रहने की संभावना है।
विज्ञापन


आईएमडी ने कहा कि सकारात्मक कारकों हिंद महासागर डिपोल (आईओडी) और मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन (एमजेओ) ने अल नीनो स्थितियों के कारण हुई कुछ कमी को कम किया और लगभग सामान्य वर्षा हुई। 2023 से पहले, भारत में लगातार चार वर्षों तक मानसून के मौसम में सामान्य और सामान्य से ऊपर वर्षा दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एल नीनो?
एल नीनो स्थितियां दक्षिण अमेरिका के पास प्रशांत महासागर में पानी का गर्म होना, भारत में कमजोर मानसूनी हवाओं और शुष्क परिस्थितियों से जुड़ी हैं। आईओडी को अफ्रीका के पास हिंद महासागर के पश्चिमी हिस्सों और इंडोनेशिया के पास महासागर के पूर्वी हिस्सों के बीच समुद्र की सतह के तापमान में अंतर से परिभाषित किया गया है।


आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून तक केरल में अपनी शुरुआत करता है और आठ जुलाई तक पूरे देश को फैल जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed