फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon will soon arrive in north india

उत्तर भारत में जल्द दस्तक देगा मानसून, शुरू हुई उल्टी गिनती

Tue, 27 Jun 2017 12:37 PM IST
amarujala.com, Presented By : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com, Presented By : अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 27 Jun 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
monsoon will soon arrive in north india

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मानसून की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मौसम विभाग का ताजा अनुमान सामने आया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून मंगलवार से रफ्तार पकड़ेगा। इससे पहले पूर्वी यूपी, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर में बारिश हो रही है। रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक सबसे अधिक बारिश उत्तराखंड के हिमाचल प्रदेश केंद्र पर 180 मिमी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने विशेष बुलेटिन जारी करके कहा है कि अगले तीन-चार दिन में दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पूर्वी यूपी, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मानसून पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक कम दबाव का सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा में बंगाल की खाड़ी से बढ़ रहा है, जो पश्चिमी विक्षोभ से टकराने के साथ मौसम का सिस्टम बदलेगा। इससे दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बारिश बढ़ेगी। मानसून की घोषणा बेशक मौसम विभाग अगले तीन दिन में करेगा, लेकिन 27 जून को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम यूपी में तेज बारिश होगी, तो 28 जून को हिमाचल प्रदेश, पश्चिम यूपी, पंजाब व पूर्वी यूपी में कुछ जगह भारी बारिश पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में 27 जून और 29 जून को 115 मिमी तक बारिश हो सकती है

monsoon will soon arrive in north india

जम्मू-कश्मीर में 28-29 जून को ज्यादातर केंद्रों पर बारिश होगी, तो उत्तराखंड में 26 जून की रात से शुरू बारिश 29 जून तक 50-75 फीसदी केंद्रों पर होगी। इस दौरान उत्तराखंड में 27 जून और 29 जून को 115 मिमी तक और 28 जून को 115 मिमी से 204 मिमी तक बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 29 जून को हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी यूपी और उत्तराखंड में भारी बारिश कहीं-कहीं होगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 27 जून से 30 जून तक बारिश होगी। इसमें 29 जून को सबसे अधिक बारिश की भविष्यवाणी दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के लिए की गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और पूर्वी यूपी में 115 मिमी से भी ज्यादा बारिश होगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में रविवार की तरह सोमवार को भी तापमान सामान्य से ऊपर ही दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा में नमी की मात्रा 49 फीसदी से 75 फीसदी के बीच रही, जिससे उमस वाली गर्मी हुई और पसीना अधिक निकला। न्यूनतम तापमान भी दिल्ली में सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 30.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed