फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon will cover ten states soon including delhi mumbai bihar up and others

मानसून का तोहफाः इन राज्यों में आज होगी बारिश, यहां जारी किया गया अलर्ट

Mon, 24 Jun 2019 01:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 Jun 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
monsoon will cover ten states soon including delhi mumbai bihar up and others
बारिश - फोटो : एएनआई

गर्मी से बेहाल यूपी, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गाेवा, आंध्र प्रदेश और केरल के लोगों के लिए रविवार का दिन किसी तोहफे से कम नहीं रहा। सूरज की तपिश को बारिश की बूंदों ने काफी हद तक ठंडा किया। लेकिन यूपी और दिल्ली वालों को कुछ घंटों का इंतजार करना होगा। वहीं हल्की बारिश ने बंगाल, ओडिशा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की शाम को सुहावना कर दिया।

विज्ञापन


बता दें कि देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार को कई राज्यों में बारिश ने मौसम को खुशगवार कर दिया। कर्नाटक, गोवा आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश हुई। देश के 11 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


इन राज्यों में यूपी, दिल्ली, बंगाल, उत्तराखंड, गुजरात,असम, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि शामिल हैं। साथ ही मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि देश में अबतक 38 फीसदी मानसूनी बारिश हुई है। जून में 23 राज्यों में औसत से भी कम बारिश हुई। केवल अंडमान-निकोबार में ही औसत से ज्यादा बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

monsoon will cover ten states soon including delhi mumbai bihar up and others
rain

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून धीमी रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा फैली है। छत्तीसगढ़ के आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र भी बना है।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सोमवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिन (बुधवार) तक दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। देश के 20 राज्यों में मानसून पहुंच गया है। जबकि, दिल्ली समेत कुछ राज्यों में लोगों को अब भी मानसून का इंतजार है। दिल्ली एनसीआर में मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 29 जून है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि रविवार की रात के मुकाबले सोमवार को ज्यादा बारिश होने की संभावना मजबूत हुई है। इसे देखते हुए सोमवार तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे तापमान गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

एक अन्य ट्रफ महाराष्ट्र के दक्षिणी भाग से केरल के तटीय भागों तक फैली है। इससे गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बंगाल, ओडिशा, बिहार, असम, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed