फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon will come in Central and North India from June 15

Monsoon on track: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में महाराष्ट्र में छा जाएगा, जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

Thu, 09 Jun 2022 02:11 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 09 Jun 2022 02:11 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक असम, सिक्किम, दक्षिणी पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, मेघालय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। वहीं इस बार भी उत्तर भारत के क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
monsoon will come in Central and North India from June 15
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

देश के कई राज्यों में गर्मी से बुरा हाल है ऊपर से गर्म हवा लोगों को काफी परेशान कर रही है। लेकिन अब इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने एलान किया है कि मानसून सामान्य ढंग से आगे बढ़ रहा है। यह अगले दो दिनों में महाराष्ट्र में छा जाएगा। 15 जून से मध्य और उत्तर भारत में बारिश शुरू होते ही गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने गुरुवार को कहा कि मानसून ने 31 मई से 7 जून के बीच दक्षिण और मध्य अरब सागर, पूरे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों को कवर किया है। यह पूरे पूर्वोत्तर को तर कर चुका है। जेनामणि ने कहा कि मानसून की प्रगति में कोई देरी नहीं है। इसके अगले दो दिनों में महाराष्ट्र पहुंचने और अगले दो दिनों में मुंबई तक पहुंचने की संभावना है। हमारे पास मजबूत मानसून के संकेत हैं। 
विज्ञापन


यहां हो सकती है झमाझम वर्षा
अगले दो दिनों में तेज हवाएं चलेंगी और बादल बनने लगेंगे। अगले दो दिनों में गोवा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इससे पहले आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, भविष्यवाणी के मुताबिक 15 जून से बारिश शुरू हो सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बारिश होने से धान, मक्का, कपास, सोयाबीन, गन्ना और मूंगफली की फसल बोने में आसानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में ज्यादातर कृषि मानसून के हिसाब से होती है। पूरे साल की 70 फीसदी बारिश मानसून सीजन में ही होती है। मौसम विभाग के मुताबिक असम, सिक्किम, दक्षिणी पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, मेघालय कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। वहीं इस बार भी उत्तर भारत के क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार हैं।  

मुंबई में गुरुवार को हल्की भारी बारिश हुई, वहीं अब यहां तापमान में गिरावट की संभावना है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि शहर में सुबह-सुबह भारी बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ इलाकों में यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभागने भविष्यवाणी की थी कि 9 जून से शुरू होने वाले अगले चार दिनों में महाराष्ट्र में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।

मानसून मुंबई की ओर आ रहा
देश को गर्मी से राहत देने और प्यास बुझाने वाला वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून धीमे-धीमे बढ़ रहा है। यह बीते छह दिनों से स्थिर था। अभी यह कोंकण से कुछ दूर है। मुंबई में गुरुवार को हल्की भारी बारिश हुई, वहीं अब यहां तापमान में गिरावट की संभावना है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि शहर में सुबह-सुबह भारी बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ इलाकों में यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभागने भविष्यवाणी की थी कि 9 जून से शुरू होने वाले अगले चार दिनों में महाराष्ट्र में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है। और इसका वेग बढ़ा तो मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों को भी तर कर देगा।  


दिल्ली एनसीआर के लिए यलो अलर्ट
दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में पारा 45 डिग्री पार कर रहा है, इसलिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और निकलें तो लू से बचाव के इंतजामों के साथ ही बाहर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed