फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon updates yellow alert for 13 states maharashtra rajasthan gujarat odisha west bengal heavy rain in mumbai

मानसून अपडेट: मुंबई में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 13 राज्यों में येलो अलर्ट जारी

Tue, 08 Jun 2021 12:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 12:06 PM IST
सार

देश के दक्षिणी पश्चिमी राज्यों के बाद अब उत्तरी-पूर्वी राज्यों में बारिश शुरू हो गई है। ओडिशा, बंगाल समेत अन्य राज्यों में मंगलवार को भारी से भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। साथ ही पूर्वोत्तर भारत में 10 जून को बादल बरसने का अनुमान जताया गया है। 

विज्ञापन
monsoon updates yellow alert for 13 states maharashtra rajasthan gujarat odisha west bengal heavy rain in mumbai
मानसून की दस्तक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम भारत को भिगोने के बाद मानसून उत्तर-पूर्वी राज्यों में सक्रिय हो गया है। ओडिशा- पश्चिम बंगाल में और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश ने दस्तक दी है। मुंबई में मंगलवार सुबह जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में अगले तीन दिन भारी बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही मौसम विभाग ने जर्जर इमारतों को खाली करने की चेतावनी दी है। वहीं पूर्वोत्तर में 10 जून को तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।  इधर, मध्यप्रदेश में प्री मानसून बारिश ने तरबतर कर दी है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में इस वक्त प्री मानसून की बारिश ने तरबतर कर दिया है। राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। इंदौर, भोपाल, छिंदवाड़ा, शाजापुर, मंदसौर सागर सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। भोपाल में आधे घंटे 14.5 मिमी  बारिश दर्ज की गई है। वहीं, इंदौर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में आफत बनी बारिश
पश्चिम बंगाल में सोमवार को मौसम कहर बनकर टूटा। राज्य के 3 जिलों में बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से 11 हुगली, 9 मुर्शिदाबाद, 2 बांकुरा और 2 पूर्वी मिदनापुर के हैं। इस घटना के बाद पीएम मोदी ने हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

10 जून तक झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों में भारी बारिश होगी। धनबाद में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। राज्य के कई जिलों में भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed