{"_id":"62b727e101644801fa1a490e","slug":"monsoon-updates-today-rainfall-in-delhi-bihar-up-imd-25-june-weather-forecast","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Update: मौसम विभाग ने जताई संभावना, जल्द ही इन राज्यों में होगी जबरदस्त बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Monsoon Update: मौसम विभाग ने जताई संभावना, जल्द ही इन राज्यों में होगी जबरदस्त बारिश
Sat, 25 Jun 2022 08:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 25 Jun 2022 08:51 PM IST
सार
देश के कई राज्यों में बारिश होने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई अन्य राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम के मिजाज में होगा बदलाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली में हुई बारिश के बाद फिर से मौसम में गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह इंतजार अब कुछ राज्यों में जल्द खत्म होने वाला है। यानी कि देश के कई राज्यों में बारिश होने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई अन्य राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
इन राज्यों में होगी बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी तट पर भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने 27 जून से उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में बारिश होने की बात भी कही है।
विज्ञापन
शनिवार को संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने कहा कि जल्द ही तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
आइएमडी ने कही यह बात
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 26 से 29 जून के बीच उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 और हिमाचल प्रदेश में 29 जून को बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश का अनुमान लगाया है। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस दौरान गरज और बिजली भी चमकेगी।