फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMD Monsoon Alert in Delhi NCR Bihar Rajasthan Mausam Ki Jankari News In Hindi

Monsoon update: दिल्ली वालों को करना होगा बस थोड़ा सा इंतजार, IMD ने बताया कब-कहां दस्तक देगा मानसून

Tue, 21 Jun 2022 10:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 21 Jun 2022 10:18 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। वैज्ञानिकों ने बताया, दक्षिणी-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी समेत ओडिशा में आगे बढ़ गया है।

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Monsoon Alert in Delhi NCR Bihar Rajasthan Mausam Ki Jankari News In Hindi
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है। अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में कमी आई है। हालांकि, अभी तक मानसून ने यहां पर दस्तक नहीं दी है, लेकिन प्री-मानसून की गतिविधियों के कारण मौसम सुहाना हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी सुनाई है। 

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। वैज्ञानिकों ने बताया, दक्षिणी-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, बंगाल की खाड़ी समेत ओडिशा में आगे बढ़ गया है। इसके अलावा झारखंड, बिहार और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की ओर भी मानसून आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों में पश्चिमी पट पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर, मध्यम और पूर्वी भारत के राज्यों में भी तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। 
विज्ञापन


दिल्ली में कब आएगा मानसून 
मौसम वैज्ञानिकों ने पहले अंदाजा लगाया था कि दिल्ली में मानसून सामान्य तिथि से दो दिन पहले यानी 25 जून तक पहुंचेगा। हालांकि, अब यह अपने सामान्य समय पर ही राजधानी से टकराएगा। आईएमडी के मुताबिक, मानसून 27 जून तक आसपास दिल्ली पहुंचेगा। वैज्ञानिकों ने बताया, दिल्ली में फिलहाल प्री मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं। मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बुधवार से तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में कैसा होगा मौसम
राजस्थान में प्री मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं। यहां कई जिलों में बारिश हो रही है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अगले दो दिनों में प्री-मानसून यहां जोर पकड़ेगा और कई इलाकों में बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, राजस्थान के अजमेर में अगले दो दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। जयपुर में भी आज तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed