फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon to reach Kerala coast today IMD issues heavy rain alerts for Kerala monsoon update

आखिर केरल के तटीय इलाकों में पहुंचा मानसून, भारी बारिश की संभावना

Sat, 08 Jun 2019 03:58 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 08 Jun 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Monsoon to reach Kerala coast today IMD issues heavy rain alerts for Kerala monsoon update

मानसून 2019: गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर केरल से आई है। शनिवार दोपहर केरल के तटीय इलाकों में मानसून पहुंच गया। कई तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना के कारण अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके बाद मानसून देश के अन्य हिस्सों में पहुंचेगा। इससे पहले, विभाग ने मानसून के पांच-छह दिन देरी से पहुंचने का अनुमान जताते हुए 8 जून को केरल पहुंचने की बात कही थी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर व मध्य भारत में भीषण गर्मी का असर पश्चिम और दक्षिणी राज्यों के जलाशयों पर भी पड़ा है। इन इलाकों में देश के प्रमुख जलाशयों का जलस्तर काफी नीचे चला जाता है जिसकी वजह से महाराष्ट्र और राजस्थान सहित आसपास के तमाम सूखाग्रस्त इलाकों में जलसंकट की समस्या गहरा जाती है।
विज्ञापन


इसके अलावा देश का अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र कृषि और सिचाई जरूरतों के लिए दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान चार महीने तक होने वाली बारिश पर ही निर्भर रहता है। देश में कुल वर्षाजल का 75 प्रतिशत हिस्सा दक्षिण पश्चिमी मानसून से मिलने के कारण इसमें होने वाली बारिश की प्रचुरता का सीधा प्रभाव अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल तट पर मानसून की दस्तक के साथ ही, भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तरी और मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों और दक्षिणी राज्यों में तापमान में गिरावट आने की भी उम्मीद जगी है। मैदानी इलाकों में इन दिनों अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। वहीं, राजस्थान के चुरू और आसपास के इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस का स्तर पार कर गया है।

मौसम विभाग ने उत्तरी क्षेत्रों में जून के अंतिम और जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पहुचंने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में पूर्वानुमान से तकरीबन दो- तीन दिन की देरी से मानसून 29 जून को पहुंच सकता है। हालांकि निजी क्षेत्र की एजेंसी स्काईमेट ने इसमें एक सप्ताह तक की देरी का अनुमान व्यक्त किया है। 

मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर पश्चिमी इलाकों सहित लगभग पूरे देश में मानसून की सामान्य बारिश होने की संभावना जताई है।

एक हफ्ते की हुई देरी 


आम तौर पर मानसून एक जून को केरल में पहुंच जाता है और इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर चार महीने के बारिश के मौसम का आगाज होता है। आईएमडी ने मानसून को लेकर कहा था कि उत्तर की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने की अनुकूल संभावना के कारण आठ जून के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की उम्मीद है। अगले तीन चार दिनों में उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बढ़ने को लेकर अनुकूल स्थिति बनने की संभावना है। 

वहीं, मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने शनिवार को अपने संशोधित अनुमान में चार जून से सात जून के बीच इसके आने की उम्मीद जताई थी।
 

मध्य प्रदेश का होशंगाबाद सबसे गर्म 

मध्य प्रदेश का होशंगाबाद शुक्रवार को सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि राजस्थान के चुरू में पारा 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिनों यहां तापमान 50 डिग्री को पार कर गया था। राजस्थान के बाड़मेर, कोटा और बीकानेर में भी तापमान 46 डिग्री के करीब रहा। पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी का सितम जारी रहा।



हरियाणा के हिसार में शुक्रवार को पारा 43 डिग्री पर पहुंच गया। हिमाचल में भी तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री पर दर्ज किया गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed