फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Session: Union minister Piyush Goyal says Congress showing destructive attitude towards democracy

Monsoon Session: गोयल ने कहा- लोकतंत्र के लिए कांग्रेस का रवैया विनाशकारी, GST-महंगाई पर चर्चा को लेकर भी बोले

Wed, 20 Jul 2022 09:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 20 Jul 2022 09:25 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार महंगाई और जीएसटी पर बहस से नहीं भाग रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोरोना से ठीक होने के बाद इस मुद्दे पर संसद में चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
Monsoon Session: Union minister Piyush Goyal says Congress showing destructive attitude towards democracy
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रोजमर्रा की जरूरत के सामनों जैसे पैक्ड दूध, दही आटा, चावल आदि पर जीएसटी लगाने के बाद से विपक्ष सरकार पर  हमलावर है। विपक्ष ने सरकार पर बढ़ती महंगाई और जीएसटी पर चर्चा पर से भागने का आरोप लगाया है। जिस पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार महंगाई और जीएसटी पर बहस से नहीं भाग रही है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोरोना से ठीक होने के बाद इस मुद्दे पर संसद में चर्चा हो सकती है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


कांग्रेस पर हमलावर दिखे गोयल
राज्यसभा में सदन के नेता गोयल ने संसद के बाहर कहा कि लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस का रवैया विनाशकारी है। उन्होंने आगे कहा कि जयराम रमेश के ट्वीट से यह उजागर हो गया कि कांग्रेस सदन को बाधित करना चाहती है। आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों के बीच इस बात को लेकर प्रतिस्पर्धा है कि संसद को सबसे ज्यादा कौन बाधित करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मानसून सत्र के तीसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। दरअसल, विपक्षी दलों ने कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामे के साथ मूल्य वृद्धि और कुछ दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) लगाने के मुद्दों पर तत्काल चर्चा की मांग की। इस दौरान विपक्ष ने सरकार पर चर्चा से भागने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहस ने नहीं भाग रही सरकार
संसद के बाहर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार बहस से नहीं भाग रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कोरोना से पीड़ित हैं और जब वह ठीक हो जाएंगी तो मूल्य वृद्धि और जीएसटी पर बहस हो सकती है। 

राहुल विधायी कामकाज पर अंकुश न लगाएं: भाजपा
इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। ईरानी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ‘राजनीतिक रूप से अनुपयोगी’ हो सकते हैं, लेकिन उन्हें विधायिका के कामकाज पर अंकुश लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। दरअसल, संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ है, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाए जाने और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों के विरोध के चलते दोनों सदनों में अब तक कामकाज सुचारू रूप से नहीं हो सका है। सरकार और विपक्ष दोनों ने एक-दूसरे पर देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया है। 


दरअसल, विपक्ष 25 किलोग्राम से कम वजन वाले अनाज, दाल और आटे जैसे पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थों पर लागू  पांच प्रतिशत जीएसटी को वापस लेने की मांग कर रहा है।  पांच प्रतिशत जीएसटी  दही और लस्सी जैसे लीटर में मापी जाने वाली वस्तु के लिए सीमा 25 लीटर है। पीयूष गोयल ने बताया कि कांग्रेस शासित राज्यों के मंत्री भी जीएसटी परिषद का हिस्सा थे, जिसने लेवी को मंजूरी दी थी। इस दौरान मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में स्थानीय चुनावों के परिणामों का हवाला देते हुए गोयल ने कहा कि इन चुनावों के परिणाम दिखाते हैं कि लोग किसके पक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed