टीएमसी का एलान: पेगासस और फोन हैकिंग पर खुली चर्चा हो वरना नहीं चलने देंगे संसद
पेगासस के मामले को लेकर उठे विवाद के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया और केंद्र से इस मुद्दे पर खुली चर्चा करने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि हमारे लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों ने पेगासस और पत्रकारों, विपक्षी नेताओं व टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के फोन हैक करने के मुद्दे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस पर (पेगासस) खुली चर्चा नहीं करती है तब तक टीएमसी लोकसभा और राज्यसभा को चलने नहीं देगी। कृषि कानून वापस लीजिए और कल पेगासस पर चर्चा करिए अन्यथा टीएमसी का रुख '13 अगस्त तक संसद नहीं' का है।
TMC will not allow LS, RS to run till govt has open discussion on this (Pegasus). The govt tries to do politics with COVID. We don't want discussion on farmers. Repeal farm laws & tomorrow discuss on Pegasus, or TMC's position is 'no more Parliament till Aug 13': Derek O'Brien
— ANI (@ANI) July 20, 2021विज्ञापन
उधर, कांग्रेस सासंद आनंद शर्मा ने राज्यसभा में कहा, 'हमें अपने वैज्ञानिकों, चिकित्सकों, पैरामेडिक्स और वैक्सीन उत्पादकों पर गर्व है। सभी भारतीयों को है। लेकिन मैं आंकड़े बता देता हूं। भारत को इसकी टीका उत्पादन क्षमताओं के लिए दुनिया में आज नहीं पहचाना गया है। 1990 के दशक में भारत सबसे बड़ा टीका उत्पादक बन गया था। शर्मा ने कहा, 'आजादी के बाद इसमें कई दशक का समय लगा। किस साल में सीरम संस्थान की स्थापना हुई थी? इसकी स्थापना 1960 के दशक में हुई थी।
शर्मा ने कहा, 'सरकारों का एक कर्तव्य होता है। चाहे तब के समय में वह जवाहरलाल नेहरू हों या आज के समय में नरेंद्र मोदी, सभी सरकारों का एक काम होता है।'
पेगासस विवाद से सरकार का कोई लेना-देना नहीं: प्रह्लाद जोशी
वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पेगासस जासूसी विवाद को लेकर विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इससे सरकार को कोई लेना देना नहीं है लेकिन इसके बावजूद यदि विपक्षी दल इस मुद्दे को संसद में उठाना चाहते हैं तो वह नियमों के तहत इसे उठा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने कहा, ‘इसमें सरकार को कोई ताल्लुक नहीं है। इसमें सरकार का तनिक भी ‘लिंक’ नहीं है।’
कांग्रेस के पास फोन टैपिंग व सर्विलांस में डॉक्टरेट: हिमंत सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि हम एम्नेस्टी की भूमिका से परिचित हैं। वह भारत में वामपंथी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय संसदीय व्यवस्था को बदनाम करने की सोची समझी साजिश है और असंतुष्टता उत्पन्न करने का प्रयास है। मैं इसकी निंदा करता हूं। सरमा ने कहा कि कांग्रेस की खुद की अखंडता और निजता के लिए उसके सम्मान पर सवाल हैं। एक आरटीआई के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया था कि वे फोन रिकॉर्डिंग कर रहे थे। उनके पास फोन टैपिंग और सर्विलांस में 'डॉक्टरेट' है। हम प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, हमें उनमें विश्वास है और उनके नेतृत्व में भारत विकास कर रहा है।
'विदेशी ताकतों से मिल देश को नुकसान पहुंचाना चाहता है विपक्ष'
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पेगासस प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि सरकार संसद में जब लोगों के लिए विकास योजनाएं पेश करने वाली थी, इससे एक दिन पहले यह मुद्दा उठाया गया। धामी ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया जिससे विकास योजनाओं पर चर्चा न हो सके। वे (विपक्ष) विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश के विकास की रफ्तार को धीमा करना चाहते हैं। उनके पास कोई तथ्य नहीं हैं।