{"_id":"5f0a81988ebc3e63ce24916e","slug":"monsoon-session-of-parliament-will-be-held-certainly-government-will-do-all-the-formalities-says-pralhad-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगा संसद का मानसून सत्र, संसदीय कार्य मंत्री ने कहा- हर सावधानी बरतेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जल्द होगा संसद का मानसून सत्र, संसदीय कार्य मंत्री ने कहा- हर सावधानी बरतेंगे
Sun, 12 Jul 2020 09:05 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रभाव संसद के मानसून सत्र पर भी पड़ा है। लेकिन सरकार की तरफ से पूरी तैयारी की जा रही है कि सत्र का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाए। माना जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र जल्द ही आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है, 'मानसून सत्र (संसद) निश्चित रूप से आयोजित किया जाएगा। सरकार सभी औपचारिकताएं करेगी और सभी सावधानी बरतेगी।'
विज्ञापन
Monsoon session (of Parliament) will be held certainly. Government will do all the formalities & take all precautions: Pralhad Joshi, Parliamentary Affairs Minister pic.twitter.com/DbLyrz8upD
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 12, 2020
इससे पहले, संसद के दोनों सदनों के महासचिवों को मानसून सत्र के लिए आवश्यक तैयारी करने को कहा गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों महासचिवों को कहा गया कि कोरोना काल में संसद में सत्र के दौरान सांसदों की उपस्थिति के दौरान सामाजिक दूरी के मानकों का ध्यान रखा जाए।
लोकसभा और राज्यसभा के शीर्ष अधिकारियों को बताया गया कि दोनों ही सदन की अपने-अपने कक्षों से एक साथ काम करने की उम्मीद है।