फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon Session of Parliament to commence from 18th July Latest News Update

Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से, इसी दिन होना है राष्ट्रपति चुनाव

Thu, 30 Jun 2022 09:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 30 Jun 2022 09:13 PM IST
सार

संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। यह अगस्त के दूसरे हफ्ते तक चलेगा।

विज्ञापन
Monsoon Session of Parliament to commence from 18th July Latest News Update
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसद के मानसून सत्र के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। यह अगस्त के दूसरे हफ्ते तक चलेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को ही है।

विज्ञापन


मुर्मू और सिन्हा के बीच मुकाबला 
राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ही अब मुकाबले में रह गए हैं। राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन था और उस दिन तक 94 लोगों के कुल 115 नामांकन पत्र मिले थे। इनमें से 28 को पेश करते वक्त ही खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानदंड पूरा नहीं करने को लेकर 107 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। मुर्मू और सिन्हा के चार-चार सेट नामांकन पत्रों ने सभी मानदंडों को पूरा किया और उन्हें स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की अंतिम सूची 2 जुलाई को दोपहर तीन बजे के बाद राजपत्र में प्रकाशित की जाएगी, जो नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए संसद भवन में दिखेगी भारत की विविधता
इस बीच खबर आ रही है कि नए संसद भवन में भारत की विविधता देखने को मिलेगी। नई इमारत के प्रवेश द्वार पर एक पारंपरिक प्रतिमा स्थापित की जाएगी। संसद भवन में एक गैलरी भी होगी, जिसमें भारतीय लोकतंत्र की यात्रा को दर्शाया जाएगा। इमारत की आंतरिक सज्जा में देश की सांस्कृतिक विविधता और परंपरा को कलाकृतियों के जरिए सहेजा जाएगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने नई इमारत की आंतरिक सज्जा की योजना बनाने के लिए तीन समितियों का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed