{"_id":"60f0acb88ebc3ecca11bb106","slug":"monsoon-session-of-parliament-2021-mamta-banerjee-will-explore-the-possibility-of-opposition-unity-with-sonia-gandhi-and-prashant-kishor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन: विपक्षी एकता को धार देने में जुटीं ममता, पीके के सहारे सोनिया संग तलाशेंगी संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिशन: विपक्षी एकता को धार देने में जुटीं ममता, पीके के सहारे सोनिया संग तलाशेंगी संभावना
Fri, 16 Jul 2021 04:36 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Jul 2021 04:36 AM IST
सार
- सोनिया संग विपक्षी एकता की संभावना टटोलेंगी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
- ममता बनर्जी मानसून सत्र के दौरान करेंगी दिल्ली में प्रवास
- पवार, केजरीवाल, अखिलेश सहित कई विपक्षी नेताओं से है मिलने की योजना
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के जरिए विपक्षी एकता की संभावना तलाश रही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अब खुद भी सार्वजनिक रूप से इस मुहिम में जुटेंगी। राज्य विधानसभा में लगातार तीसरी जीत हासिल करने के बाद पहली बार दिल्ली आ रही ममता मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत आधा दर्जन दलों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगी। इस दौरान अगले लोकसभा चुनाव से पूर्व विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने पर बात होगी।
विज्ञापन
ममता 25 जुलाई को दिल्ली आएंगी और पूरे दिन यहां रहेंगी। इस दौरान उनकी सोनिया गांधी के अलावा शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव सहित विपक्ष के कुछ अन्य नेताओं के साथ अलग-अलग बैठक होगी। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि ममता की इच्छा है कि विपक्षी दल अभी से एक मंच पर आ कर अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करे। शुरुआत में सभी विपक्ष दल भाजपा को घेरने के लिए सर्वसम्मत मुद्दा तलाशे। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों में आमसहमति बनाने से भी हो सकती है।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर भी कर रहे प्रयास
विपक्षी एकता के लिए प्रशांत किशोर ममता और शरद पवार के फार्मूले पर पहले ही काम कर रहे हैं। बीते महीने प्रशांत की कोशिशों के बाद ही दिल्ली में ही शरद पवार के निवास पर कुछ विपक्षी नेताओं की बैठक हुई थी। इसके बाद प्रशांत ने बीते दो दिनों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है। प्रशांत किशोर का मानना है कि कांग्रेस को साथ लाए बगैर विपक्षी दल अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन