फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon session: Motion to remove the suspension of Congress MPs passed in Lok Sabha

Monsoon session: लोकसभा में कांग्रेस सांसदों का निलंबन वापस, महंगाई पर चर्चा शुरू

Mon, 01 Aug 2022 03:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Aug 2022 03:03 PM IST
सार

लोकसभा में हंगामे के आरोप में कांग्रेस के चार सांसदों ज्योतिमणि, राम्या हरिदास, मणिकम टैगोर, टीएन प्रतापन को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया था। 

विज्ञापन
Monsoon session: Motion to remove the suspension of Congress MPs passed in Lok Sabha
लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया। सोमवार को लोकसभा से निलंबित सांसदों का निलंबन खत्म हो गया। इसी के साथ सदन में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा भी शुरू हो गई। दरअसल, लोकसभा में हंगामे के आरोप में कांग्रेस के चार सांसदों ज्योतिमणि, राम्या हरिदास, मणिकम टैगोर, टीएन प्रतापन को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया था।

विज्ञापन


सोमवार को विपक्ष की सहमति से इन सांसदों का निलंबन वापस लेने के लिए प्रस्ताव लाया गया था। इसी के बाद निलंबित सांसदों को लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति दी गई। 
विज्ञापन


प्लेकॉर्ड दिखाने के आरोप में हुआ था निलंबन 
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ही दोनों सदनों में हंगामा जारी है। विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। इसको लेकर मानसून सत्र में हंगामा भी जारी है। पिछले दिनों कांग्रेस के चार सांसदों ने सदन में प्लेकॉर्ड दिखाया था, जिसके बाद इन सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। वहीं राज्यसभा से भी विपक्ष के 23 सांसद निलंबित चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम बिरला ने बुलाई थी बैठक
मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष के हंगामे के कारण जरूरी मुद्दे सदन में नहीं उठ पा रहे हैं। लोकसभा चलाने में आ रही दिक्कतों के बाद स्पीकर ओम बिरला ने आज सुबह ही सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई थी। इसी दौरान निलंबित सांसदों का निलिंबन वापस लिए जाने पर चर्चा हुई, जिसके बाद सदन में प्रस्ताव पास किया गया। 


सांसदों का निलंबन कैसे होता है वापस?
सांसदों के निलंबन को रद्द करने का अधिकार राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष के पास ही होता है। इसके अलावा निलंबन के खिलाफ प्रस्ताव भी सदन में लाया जा सकता है। अगर प्रस्ताव सदन में पास हो जाता है तो सांसदों का निलंबन रद्द हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed