{"_id":"60fe4c0d8ebc3e5834445a6b","slug":"monsoon-session-2021-second-weeks-discussion-in-parliament-started-from-today-the-first-week-was-full-of-ruckus-so-far-only-four-hours-of-work-has-been-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र 2021: संसद में दूसरे हफ्ते की चर्चा आज से शुरू, हंगामे भरा था पहला सप्ताह, चार घंटे ही हुआ कामकाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून सत्र 2021: संसद में दूसरे हफ्ते की चर्चा आज से शुरू, हंगामे भरा था पहला सप्ताह, चार घंटे ही हुआ कामकाज
Mon, 26 Jul 2021 11:15 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:15 AM IST
सार
संसद में आज से मानसून सत्र का दूसरा हफ्ता शुरू किया गया। आज एक बार फिर विपक्ष ने सरकार को पेगासस जासूसी कांड, किसान आंदोलन जैसे मुद्दों को लेकर घेरने की कोशिश की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद में आज (26 जुलाई) से मानसून सत्र के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। सत्र के पहले हफ्ते में संसद पेगासस जासूसी कांड, किसान आंदोलन जैसे मुद्दों के चलते हंगामे से गूंज उठा था। पहले हफ्ते के दौरान मंगलवार को (20 जुलाई) को हंगामे के चलते केवल चार घंटे ही उच्च सदन में कामकाज हो पाया था। हंगामे के कारण कई बार सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी। हालांकि, आज से शुरू हुए मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के दौरान विपक्ष ने एक बार फिर से इन्हीं मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह केवल चार घंटे हुआ कामकाज
मानसून सत्र के पिछले सप्ताह की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। शुक्रवार (23 जुलाई) को तो प्रश्नकाल और शून्यकाल भी नहीं हुआ। विपक्ष ने पेगासस स्पाइवेयर जासूसी कांड की जांच और कृषि बिल को वापस लेने के लिए जमकर हंगामा किया। पेगासस मुद्दे पर सूचना एवं प्रौधोगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव बोलने के लिए खड़े हुए, लेकिन विपक्ष के कुछ नेता और टीएमसी के सांसद शांतनु सेन आसन के समीप पहुंचकर हंगामा करने लगे। शांतनु सेन को उनके व्यवहार के लिए संसद के इस पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इन विवादों के कारण संसद का पिछला सप्ताह मात्र चार घंटे ही चल सका।
विज्ञापन
राहुल पहुंचे ट्रैक्टर से, मनीष ने दिया स्थगन का नोटिस
विपक्ष जिस तरह से सरकार को घेर रहा है, उसे देखते हुए ऐसा ही लगता है कि संसद का माहौल एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ेगा। आज एक तरफ जहां कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'पेगासस प्रोजेक्ट' रिपोर्ट पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया, वहीं किसानों के समर्थन में सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए राहुल गांधी खुद ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि 'हम किसानों का संदेश लेकर संसद आए हैं। किसानों की आवाज दबाई जा रही है। सरकार को कृषि कानून वापस लेने ही होंगे।'
विज्ञापन