{"_id":"5f0a45b5026b683b0c17d2fe","slug":"monsoon-session-2020-preparations-for-running-the-proceedings-of-both-houses-simultaneously","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून सत्र 2020 : एक साथ दोनों सदन की कार्यवाही चलाने की तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून सत्र 2020 : एक साथ दोनों सदन की कार्यवाही चलाने की तैयारी
Sun, 12 Jul 2020 04:35 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 12 Jul 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
संसद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद के दोनों सदनों के महासचिवों को मानसून सत्र के लिए आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों महासचिवों को शनिवार को कहा गया कि कोरोना काल में संसद में सत्र के दौरान सांसदों की उपस्थिति के दौरान सामाजिक दूरी के मानकों का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
लोकसभा और राज्यसभा के शीर्ष अधिकारियों को बताया गया कि दोनों ही सदन की अपने-अपने कक्षों से एक साथ काम करने की उम्मीद है। हालांकि अभी सत्र की तारीखों का एलान नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि सत्र संभवत: 22 सितंबर से पहले शुरू होगा।
विज्ञापन
इससे पहले दोनों ही सदनों के पीठासीन अधिकारियों, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को बैठक कर कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सत्र आयोजन कराने पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
सू्त्रों ने बताया कि इसमें ऐसे विकल्पों को तलाशा गया जिसमें सत्र के दौरान दोनों सदनों के एक साथ कार्य कर सके न कि वैकल्पिक दिनों में जैसा कि मीडिया का एक धड़ा इस बारे में दावा कर रहा था। सांसद परिसर में सांसदों के अलग-अलग स्थानों पर बैठाने की व्यवस्था की जाएगी।