फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon season is now towards end meteorological department said winter are going to normal

मानसून की विदाई प्रक्रिया शुरू, सामान्य से नौ फीसदी ज्यादा बारिश, इस साल सामान्य रहेंगी सर्दियां

Wed, 30 Sep 2020 10:43 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Sep 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
monsoon season is now towards end meteorological department said winter are going to normal
फाइल फोटो - फोटो : PTI

देश से अब मानसून विदाई ले रहा है। इस बार पिछले साल की तरह सामान्य से ज्यादा बारिश पड़ी। पिछले 120 सालों में यह 19वां साल है जब 109 फीसदी या उससे ज्यादा बारिश देश के विभिन्न इलाकों में पड़ी हो। जानकारों की माने तो 61 साल बाद ऐसा हुआ है कि लगातार दो सालों तक मानसून में बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई हो।

विज्ञापन



पिछले साल 2019 में 110 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई वहीं 2020 में बारिश का आंकड़ा 109 फीसदी रहा। इससे पहले साल 1958 में 109.8 फीसदी और 1959 में 114.3 फीसदी बारिश दर्ज की गई थी। इसके अलावा साल 1916 में 110 फीसदी और 1917 में 120 फीसदी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


यही नहीं इस बार देश के 36 में से 31 सब डिविजन में सामान्य से ज्यादा बारिश देखी गई। इस साल के मानसून सीजन में अगस्त महीने में सबसे ज्यादा बारिश देखी गई। चार महीने रहे मानसून में अगस्त महीने में 27 फीसदी बारिश दर्ज की गई। इस बार मानसून की वापसी 11 दिनों की देरी से हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून की विदाई की तारीख सामान्य तौर पर 17 सितंबर होती है लेकिन इस बार मानसून ने जाने में देरी कर दी। इस साल ये विदाई की प्रक्रिया 28 सितंबर को राजस्थान और पंजाब से शुरू हुई। पूरे देश से मानसून की विदाई की सामान्य तारीख 15 अक्तूबर है।

मौसन वैज्ञानिक आर के जेनामनी ने बताया कि निसर्ग तूफान ने मानसून को जमीन क्षेत्र में खींचने और एक जून को ही दस्तक देने में मदद की। सामान्य तौर पर पूरे देश में मानसून आठ जुलाई को आता है लेकिन इस बार 26 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी। 


जुलाई में बंगाल की खाड़ी में मानसूनी विक्षोभ के पैदा ना होने से बारिश में काफी कमी देखी गई। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगस्त के आखिर से प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना और जुलाई से हिंद महासागर में न्यूट्रल आईओडी बनाया हुआ है। विभाग ने बताया कि अक्तूबर से दिसंबर तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है, इसलिए इस बार सर्दियां सामान्य रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed