फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon reach bihar next three days will reach utter pradesh weather rain

Monsoon: बिहार पहुंचा मानसून, तीन दिन में यूपी पहुंचने की संभावना; कई जिलों में बारिश से मिली गर्मी से राहत

Fri, 12 Jun 2026 04:41 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Jun 2026 04:41 AM IST
सार

मानसून धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और अब तक 17 राज्यों तक पहुंच गया है। बिहार के बाद अब मानूसन जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश कर जाएगा। 

विज्ञापन
monsoon reach bihar next three days will reach utter pradesh weather rain
17 राज्यों में पहुंचा मानसून - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मानसून धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन देश के 17 राज्यों तक पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को इसने उत्तरी बंगाल से आगे बढ़ते हुए बिहार के सीमावर्ती इलाकों में प्रवेश कर लिया और करीब-करीब पूरे उत्तरी बिहार में मानसून के बादल छा गए हैं। मानसून अब यूपी की ओर बढ़ रहा है और मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन में यह यूपी में प्रवेश कर जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो मानसून के बादल अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में आगे बढ़ गए हैं। 4 जून को केरलम में प्रवेश करने के बाद से अगले 7 दिनों में इसने देश के पूरे पूर्वोत्तर, बंगाल के उत्तरी हिस्से, दक्षिण के सभी राज्यों और बिहार तक अपनी पहुंच बना ली है। अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के उत्तर प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 11 जिलों में बृहस्पतिवार सुबह से आंधी-बारिश हो रही है। खगड़िया में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग झुलस गए हैं। बिहार के कई जिलों में मानसून पूर्व की बारिश भी जोर पकड़ चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश के बरेली, इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में आंधी-तूफान से 4 लोगों की मौत हुई। पंजाब के मानसा में तेज आंधी के दौरान लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जून के आखिरी सप्ताह में मॉनसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है। इसके बाद ज्यादातर राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के पांच जिलों में आंधी का अलर्ट
मानसून अभी हिमाचल से दूर है लेकिन राज्य के मौसम विभाग ने पांच जिलों में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यह चेतावनी शुक्रवार के लिए कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए जारी की गई है।


उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून पूर्व बारिश
पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। गोरखपुर जिले के बांसगांव में सबसे ज़्यादा 75 मिमी बारिश दर्ज की गई। बाराबंकी की फतेहपुर तहसील और रामनगर में क्रमशः 48 मिमी और 46 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed