{"_id":"5f65116767b85a43a51c47ca","slug":"monsoon-possible-comeback-from-next-week-the-temperature-will-be-warmer-than-normal-in-north-india-meteorological-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले हफ्ते से मानसून की वापसी संभव, उत्तर भारत में गर्म रहेगा तापमान : मौसम विभाग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगले हफ्ते से मानसून की वापसी संभव, उत्तर भारत में गर्म रहेगा तापमान : मौसम विभाग
Sat, 19 Sep 2020 02:47 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
मानसून - फाइल फोटो
- फोटो : PTI
दक्षिण पश्चिम मानसून अगले सप्ताह से पश्चिमी राजस्थान से वापस लौटना शुरू होगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया, अगले एक-दो दिन में मानसून की वापसी को लेकर हालात अनुकूल हो जाएंगे। उत्तर भारत के मैदानों में तापमान सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगा।
विज्ञापन
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया, यह स्थिति उस मौसम पैटर्न में से एक है, जो मानसून के वापस लौटने के अनुकूल होती है। अनुमान है कि 20 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान में मानसूनी बारिश नहीं होगी। विभाग ने इस साल मानसून लौटने की तारीख में बदलाव किया है। इस बार 17 सितंबर से मानसून की वापसी शुरू हुई।
विज्ञापन
हालांकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से इसमें देरी की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान से मानसून लौटने के साथ ही सर्दी की परिस्थितियां बनने लगती हैं। अगले एक या दो दिन में केंद्रीय और दक्षिण भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र, केरल, गोवा और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ऑरेंज वार्निंग का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन