फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Today IMD Rain Alert In Bihar Karnataka Sikkim Know Other States Weather Today News In Hindi

Weather Today: अधिकतर राज्यों में मानसून की दस्तक, देशभर में लुढ़का पारा, आज यहां होगी वर्षा 

Wed, 22 Jun 2022 08:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 22 Jun 2022 08:00 AM IST
सार

मानसून गति पकड़ रहा है अधिकतर राज्यों में यह दस्तक दे चुका है। कुछ राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ व प्री मानसून के कारण भी बारिश हुई।

विज्ञापन
Weather Update Today IMD Rain Alert In Bihar Karnataka Sikkim Know Other States Weather Today News In Hindi
Monsoon update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पश्चिम मानसून ने देश के अधिकतर राज्यों में दस्तक दे दी है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तरी राज्यों में भी मौसम भीगा भीगा सा है। इसके प्रभाव से झुलसाती गर्मी से राहत मिली है। देशभर में पारा तेजी से लुढ़क गया है। दक्षिण भारत व पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भारी वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन


मानसून गति पकड़ रहा है अधिकतर राज्यों में यह दस्तक दे चुका है। कुछ राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ व प्री मानसून के कारण भी बारिश हुई है। इससे मौसम में ठंडक आ गई है, अधिकांश राज्यों में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है। हालांकि नमी बढ़ने से कई इलाकों में उमस सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार इसी सप्ताह मानसून दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी दस्तक दे देगा। 
विज्ञापन


यहां हो सकती है आज वर्षा

  • बिहार के कई जिलों में तेज वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। पटना में आज आंधी के साथ तेज वर्षा हो सकती है। 
  • स्काईमेट के अनुसार कर्नाटक, सिक्किम, गोवा, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में आज भारी बारिश संभव।
  • छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, ओडिशा, मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 
  • उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना भी आज बारिश की संभावना है।

हिमाचल में बर्फबारी व रिमझिम वर्षा
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग और लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 23 जून से मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 से 28 जून के बीच मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना जताई है। पर्यटन नगरी मनाली में मंगलवार शाम बारिश की रिमझिम फुहारों ने मौसम में ठंडक भर दी। ऊंची चोटियों पर मंगलवार देर शाम तक बर्फ के फाहे गिरते रहे। निचले इलाकों में बारिश हो रही है। इससे घाटी का तापमान लुढ़क गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed