फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon is gradually increasing in the northern areas there will be rain in Rajasthan and Uttar Pradesh strong winds will blow

Weather Today: यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना, जानें मॉनसून और मौसम का अपडेट

Sun, 06 Jun 2021 08:07 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 06 Jun 2021 08:07 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आज यानी 6 जून को राजस्थान और उत्तर प्रदेश (यूपी) के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Monsoon is gradually increasing in the northern areas there will be rain in Rajasthan and Uttar Pradesh strong winds will blow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

देश में 3 जून को मॉनसून का आगमन दक्षिण पश्चिम इलाकों की तरफ हो चुका है और अब यह आगे बढ़ रहा है। धीरे-धीरे मॉनसून भारत के उत्तरी राज्यों की तरफ भी पहुंच रहा है। ऐसे में उत्तरी राज्यों में बारिश की आशंका जताई जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें राजस्थान और उत्तर प्रदेश (यूपी) के कई हिस्सों में रविवार (6 जून) को तेज हवाएं चलने के अलावा बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से, तेलंगाना के कुछ हिस्से, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों तक पहुंच चुका है। साथ ही अनुमान लगाया है कि अगले दस दिनों में मॉनसून ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में भी पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है
आईएमडी का कहना है कि 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिस कारण मॉनसून को बढ़ने में सहयोग मिलेगा। ऐसे में यह ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार की तरफ पहुंच सकता है। आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, अगर पूरे देश के मौसम की बात करें तो आईएमडी के अनुसार देशभर में अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना न के बराबर है। ऐसे में लोग थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं। वहीं, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के अनेक हिस्सों में बूंदाबांदी व बारिश का दौर जारी रह सकता है। बता दें, राजस्थान में कई जगहों पर पिछले चौबीस घंटे में एक से तीन सेंटीमीटर तक बारिश हुई। 
विज्ञापन

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई वर्षा
जयपुर मौसम केंद्र के प्रवक्ता के अनुसार एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा व आसपास के इलाकों में परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से शनिवार (5 जून) व रविवार को बीकानेर, चूरू, नागौर व हनुमानगढ़ जिलों में आंधी के साथ अचानक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने व बारिश होने की संभावना है। वहीं जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर आगामी तीन, चार दिन दोपहर के बाद आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed