फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon India Update on 6th july: These 5 states may see heavy rainfall around 10 July as southwest monsoon advances IMD

Monsoon Update: दिल्ली-एनसीआर को करना होगा और इंतजार, पहाड़ों पर होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों का मौसम

Tue, 06 Jul 2021 07:49 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 06 Jul 2021 07:49 AM IST
सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि मंगलवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Monsoon India Update on 6th july: These 5 states may see heavy rainfall around 10 July as southwest monsoon advances IMD
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है,जिसके चलते वहां झमाझम बारिश हो रही है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत अभी कई राज्य ऐसे हैं, जहां मानसून ने अभी दस्तक नहीं दी है। ज्यादातर मैदानी इलाकों में पारा चढ़ा हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि मंगलवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों को बारिश के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम और मिजोरम में मानसून पहुंच चुका है। पश्चिम बंगाल और बिहार में भी मानसून के चलते झमाझम बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी मानसून के कारण बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि, अभी भी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मानसून नहीं पहुंचा है।छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कई भागों  को भी मानसून अपनी फुहारों से राहत पहुंचा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों पर बारिश
आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार और बुधवार को उत्तराखंड के पौड़ी, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 11 जुलाई तक मौसम खराब बने रहने की आशंका जताई है। मंगलवार को शिमला समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली वालों को अभी नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने एक बयान जारी कर बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ और हिस्सों में 10 जुलाई के आस-पास आगे बढ़ने की संभावना है। इससे 10 जुलाई से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है। आईएमडी के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि इससे पहले दिल्ली में 2012 में मानसून सात जुलाई को पहुंचा था, जबकि 2006 में मानसून ने नौ जुलाई को राजधानी में दस्तक दी थी।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई खास बारिश होने की संभावना नहीं है, केवल हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में 8 जुलाई से मानसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है और 8 से 10 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

 बता दें कि पंजाब और हरियाणा में 13 जून को ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी थी, लेकिन उसके बाद पिछले एक पखवाड़े के दौरान चंडीगढ़ सहित दोनों राज्यों में ज्यादातर सूखा ही रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed