{"_id":"613b8fb61038823a364f9b71","slug":"monsoon-in-the-month-of-august-the-country-received-the-lowest-rainfall-in-19-years-the-meteorological-department-recorded-a-decrease-of-24-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून : अगस्त माह में देश में 19 साल में सबसे कम बारिश हुई, मध्य भारत का सबसे बुरा हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानसून : अगस्त माह में देश में 19 साल में सबसे कम बारिश हुई, मध्य भारत का सबसे बुरा हाल
Fri, 10 Sep 2021 10:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:32 PM IST
सार
कमजोर मानसून के चलते देश के कई हिस्सों में बारिश की कमी देखी जा रही है। मानसून की बिदाई में अब 20 दिन बचे हैं, ऐसे में मौसम विभाग की यह रिपोर्ट चिंताजनक है।
विज्ञापन
मानसून (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस साल अगस्त महीने में पिछले 19 साल में सबसे कम बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि अगस्त में बारिश में 24 फीसदी की कमी दर्ज की गई। मानसून काल 30 सितंबर को खत्म हो जाएगा। बचे 20 दिनों में बारिश की कमी कितनी भरपाई हो सकेगी, इसे लेकर मौसम विभाग ने अभी कोई अनुमान जारी नहीं किया है। ऐसे में कुल मिलाकर देश में इस बार अल्प वर्षा का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
आईएमडी के अनुसार, कमजोर मानसून के दो अहम दौर देशभर में 9 से 16 अगस्त और 23 से 27 अगस्त के बीच सक्रिय रहे। इस दौरान भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य तथा आसपास के प्रायद्वीपीय और पश्चिमी तट पर कम बारिश दर्ज की गई। अगस्त 2021 में, पूरे देशभर में बारिश दीर्घावधि औसत (एलपीए) से कम से कम 24 प्रतिशत कम थी, जो 2002 से यानी पिछले 19 से सबसे कम रही।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आधिकारिक तौर पर एक जून को आता है और 30 सितंबर तक सक्रिय रहता है। जून में 10 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई, लेकिन जुलाई और अगस्त दोनों में बारिश में क्रमश: 7 और 24 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मध्य भारत में 39 फीसदी कमी
मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में देश में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई। आईएमडी के चार मौसम संभागों में से मध्य भारत में 39 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। देश के इस हिस्से में महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा का एक बड़ा क्षेत्र शामिल है। उत्तर-पश्चिम भारत, जिसमें उत्तरी भारतीय राज्य शामिल हैं, वहां 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। दक्षिण प्रायद्वीप में 10 फीसदी कम जबकि पूर्वी और उत्तरपूर्वी डिवीजन में सामान्य से दो फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। विभाग ने अगस्त के दौरान सामान्य बारिश का अनुमान लगाया था।