फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monsoon has gained momentum Next week it will hit many states of North India including Delhi

सुस्त मानसून ने पकड़ी रफ्तार: अगले सप्ताह इन राज्यों में देगा दस्तक, जानें उत्तर भारत में कब होगी बरसात

Tue, 10 Jun 2025 08:09 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 08:09 PM IST
सार

देश में मानसून की प्रगति पिछले कुछ समय से ठहरी हुई है। इसका पश्चिमी सिरा मुंबई पर और पूर्वी हिस्सा सिक्किम व उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अटका हुआ है। लेकिन आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में दो नए मानसूनी सिस्टम बनने की संभावना है।

विज्ञापन
monsoon has gained momentum Next week it will hit many states of North India including Delhi
मानसून (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : FreePik

विस्तार

इन दिनों उत्तर भारत में भीषण गर्मी लोग परेशान है और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिन उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद ही बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल,देश में मानसून की प्रगति पिछले कुछ समय से ठहरी हुई है। इसका पश्चिमी सिरा मुंबई पर और पूर्वी हिस्सा सिक्किम व उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अटका हुआ है। लेकिन आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में दो नए मानसूनी सिस्टम बनने की संभावना है, जो मानसून को नई रफ्तार देंगे। इनके प्रभाव से जिन इलाकों में मॉनसून पहले ही पहुंच चुका है, वहां बारिश दोबारा लौटेगी, साथ ही पूर्वी भारत में भी तेजी से आगे बढ़ेगा। इस मानसूनी प्रगति के कारण उत्तर भारत में जारी लू के हालात में भी कमी आएगी। तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से जूझ रहे राज्यों को राहत मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर का कहना है कि, इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से मानसून उन इलाकों में दोबारा सक्रिय होगा जहां यह प्रबल आगमन के बाद सुस्त हो गया था। इसके साथ ही मानसून की उत्तर सीमा पश्चिम तट के साथ गुजरात तक पहुंचेगी, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों को कवर करेगी, और छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश के बड़े हिस्सों में फैल जाएगी। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इसकी शुरुआती दस्तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी का कहना है कि, 11 जून को बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में आंध्र प्रदेश तट के पास एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है। यह सिस्टम जल्द ही भूमि की ओर बढ़ेगा और आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में बारिश लाएगा। इसके प्रभाव से कोकण और गोवा में भी सप्ताहांत के आसपास भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में 14 से 16 जून के बीच मानसून की पहली झलक मिलने की संभावना है। जबकि दूसरा सिस्टम 14 जून को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बनने की संभावना है। यह प्रणाली ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के रास्ते आगे बढ़ेगी। इसके चलते मानसून बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में आगे बढ़ेगा और भारी बारिश की पट्टी पश्चिम की ओर खिसकेगी, जिससे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होगी। मुंबई में अगला बारिश का दौर सप्ताह के मध्य के बाद शुरू हो सकता है।


दिल्ली में कब होगी बारिश?
मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। 7 जून तक मानसून महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के बड़े हिस्से तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 29 मई से मानसून पश्चिमी क्षेत्र के मुंबई और पूर्वी क्षेत्र के बिहार-बंगाल बॉर्डर पर बालू घाट में रुका हुआ है। दरअसल अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवाएं उत्तर पश्चिमी हवा में बदल गई है। अब यह हवा थार के मरुस्थल से होकर बह रही है जो कि गर्म और बेहद शुष्क है। मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ सकता है। इसके अलावा 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। जबकि 12 जून के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की उम्मीद है। मानसून दिल्ली में 24 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है। आम तौर पर मानसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed