फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon covers nearly half country in a week, six days ahead of schedule, all you need to know

मौसम का हाल: एक सप्ताह में करीब आधे देश में पहुंचा मानसून, तय समय से छह दिन आगे

Thu, 10 Jun 2021 07:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 10 Jun 2021 07:51 PM IST
सार

देश के गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के हिस्सों में और महाराष्ट्र, तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के बचे हुए इलाकों में मानसून बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि मानसून अपने निर्धारित समय से छह जिन आगे है। विभाग ने अनुमान जताया कि दिल्ली में मानसून उम्मीद से पहले पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Monsoon covers nearly half country in a week, six days ahead of schedule, all you need to know
मुंबई में मानसूनी बारिश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आईएमडी ने कहा, अगले 48 घंटों में मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों और बिहार में पहुंचेगा। आगले दो दिनों में यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों तक पहुंच सकता है। इसलिए विभाग ने दिल्ली में मानसून उम्मीद से पहले पहुंचने का अनुमान जताया है। बता दें कि सामान्य तौर पर दिल्ली में मानसून का आगमन जून अंत तक होता है।

विज्ञापन


विभाग ने बताया कि मानसून आज ओडिशा पहुंच गया है। राज्य में अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, आईएमडी के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने कहा कि अनुमान है कि अगले 48 घंटे में मानसून बिहार में प्रवेश कर जाएगा। बिहार में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश पहुंचा मानसून, कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट
दक्षिण पश्चिम मानसून अपने सामान्य समय से सात दिन पहले गुरुवार को मध्यप्रदेश में पहुंच गया। जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों के लिए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग, भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहा ने कहा, 'मानसून की उत्तर सीमा मध्यप्रदेश के बैतूल और मंडला जिलों से होकर गुजरती है। इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच गया। आमतौर पर, मानसून का आगमन मध्यप्रदेश में 17 जून को होता है। यह शायद पहली बार है कि यह सात दिन पहले ही आ गया है।' ऑरेंज और यलो अलर्ट शुक्रवार सुबह तक के लिए प्रभावी रहेगा। 

महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, एनडीआरएफ तैनात
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 15 दलों को विभिन्न हिस्सों में तैनात किया गया है। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि चार दलों को रत्नागिरी, दो-दो दलों को मुंबई, सिंधुदुर्ग, पालघर, रायगढ़, ठाणे और एक दल कुर्ला (पूर्वी मुंबई उपनगर) में तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अनुरोध पर इन दलों को पहले से तैनात किया जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश का अनुमान जताया है। एनडीआरएफ के एक दल में आमतौर पर 47 कर्मी होते हैं और उनके पास नौकाएं, लकड़ी-खंभे काटने के औजार और बारिश तथा बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट होती है।


बता दें कि मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने से शहर में और उसके उपनगरों में बुधवार को भारी बारिश हुई जिसके चलते सड़कों और रेल की पटरियों पर जलभराव हो गया तथा उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं। मौसम विभाग ने मुंबई, पड़ोसी जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed