फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon caught speed, Heavy rain in many states of the country

देश के कई राज्यों में भारी बारिश, मध्यप्रदेश में नदियां उफान पर, बीकानेर रेलवे स्टेशन डूबा

Sun, 22 Jul 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jul 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Monsoon caught speed, Heavy rain in many states of the country

देश के 11 राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा, बिहार, असम, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई है। देश के आधे से अधिक क्षेत्रफल का प्रतिनिधित्व वाले इन राज्यों में बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है। ओड़िशा के बस्तर से सटे सीमाई अंचल में पिछले चार-पांच दिन से हो रही भारी बारिश के बीच शनिवार सुबह कोरापुट-रायगड़ा केआर लाइन स्थित भालूमास्का में बादल फटने से भुवनेश्वर से जगदलपुर आ रही हीराखंड एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़ी हो गई।

विज्ञापन


लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और बिहार में गंगा, घाघरा, कोसी, सरयू, गंडक और शारदा नदियां पूरे उफान पर हैं। कई जगह नदियां खतरे के निशान तक पहुंच गई हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारंखड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिण सुदूर कर्नाटक तथा केरल में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन

 




भारी बारिश के कारण राजस्थान के बीकानेर रेलवे स्टेशन पर भीषण जलभराव हो गया। रेलवे स्टेशन पर पानी भरे होने के कारण ट्रेनों के आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 




वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के दमोह, ग्वालियर में भारी बारिश के कारण ग्वालियर के तारागंज इलाके में एक नाले के पास खड़ी कार नाले में बह गई वहीं दूसरी तरफ दमोह में नदी पुल के ऊपर से बहने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार करने को मजबूर हो रहे हैं।

छत्तीसगढ में भी भारी बारिश के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसा हालात बन गया है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में रात से भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से  विश्रामपुर और भटगांव  को जोड़ने वाला  पुल बह गया जिसकी वजह से वहां लोगों को आवाजाही की समस्या हो गई है। जो जिस जगह था वहीं फंस गया है। 
देश की राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी रुक रुक कर बारिश हो रही है। जगह-जगह जल भराव की शिकायत आने के बाद जहां नगर निगम की पोल खुलती नजर आ रही है वहीं रविवार होने की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed