फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon 2019 Weather Update Know rain status in North India, Indian Meteorological Department news

मानसून 2019: कई राज्यों में बुधवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां तेज बारिश के आसार

Wed, 26 Jun 2019 01:58 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 26 Jun 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Monsoon 2019 Weather Update Know rain status in North India, Indian Meteorological Department news
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर भारत के कुछ इलाकों में मानसून के आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलना शुरू हो गई है, लेकिन दिल्ली समेत कई राज्य अभी भी गर्मी की मार झेल रहे हैं। उमस और लू का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के अंत तक ऐसी ही स्थिति रहेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी और बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, केरल, मेघालय, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में पहुंच चुका है। यहां के कई स्थानों पर तेज बारिश हो रही है जिससे भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। मुंबई में आमतौर पर 10 जून तक मानसून पहुंचता है, लेकिन इस बार दो सप्ताह देरी से पहुंचा है। पिछले एक दशक में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुंबई में मानसून देरी से पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है मानसून

Monsoon 2019 Weather Update Know rain status in North India, Indian Meteorological Department news
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक हो सकती है। इसी के साथ तेज हवाओं के चलने की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने 25 जून को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। धूप-छांव के बीच दिनभर लोग बादलों के बरसने का इंतजार करते रहे।

उत्तराखंड पहुंचा मानसून, देहरादून और नैनीताल में हुई झमाझम बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में पहुंच गया है। इसकी वजह से 25 जून को देहरादून और नैनीताल में रुक-रुक कई दौर की बारिश हुई। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में परिस्थितियां अनुकूल होने के चलते अगले 48 घंटों में मानसून ज्यादातर हिस्सों में पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने 28 जून तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसूर पहुंचने का अनुमान लगाया है। राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। 

मानसून के चलते ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

हिमाचल में इस दिन दस्तक देगा मानसून

Monsoon 2019 Weather Update Know rain status in North India, Indian Meteorological Department news
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
शिमला और कुल्लू में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज से मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जून तक बारिश जारी रहने का और पहली जुलाई से दोबारा बारिश होने की उम्मीद जताई है।

प्रदेश में एक या दो जुलाई तक मानसून पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार देश के कई हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। हिमाचल में एक-दो जुलाई तक मानसून पहुंच सकता है। मौसम के खराब मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने सैलानियों से नदी-नालों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों की ओर आवाजाही न करने की हिदायत दी है। 

जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ता देरी से बरसेंगे बादल

जम्मू-कश्मीर में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच राज्य में मानसून के देरी से पहुंचने के आसार हैं। इस साल अब तक कश्मीर संभाग में निरंतर अंतराल के बाद बारिश होती रही है, लेकिन जम्मू संभाग में प्री मानसून बारिश का असर नहीं दिखा है। जून का आखिरी पड़ाव चल रहा है, लेकिन संभाग में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। यहां के प्रमुख हिस्सों में पारा चालीस डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर में मानसून के निर्धारित से एक हफ्ता देरी से जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की उम्मीद है। मौसम के मिजाज के मुताबिक से थोड़ा आगे भी जा सकता है। केरल से मानसून पूरी तरह से अभी सक्रिय नहीं हुआ है, जिसका असर राज्य में दिखेगा। वर्ष 2018 में 28 जून को मानसून ने जम्मू-कश्मीर में दस्तक दी थी। 

राज्य में अमूमन जून के आखिरी और जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पहुंचता रहा है। जम्मू-कश्मीर से पहले मानसून देश के कई हिस्सों से होकर यहां पहुंचता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी मानसून में तेजी आने के आसार नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय, तेज बारिश

Monsoon 2019 Weather Update Know rain status in North India, Indian Meteorological Department news
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। इससे जहां लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है वहीं किसानों को फसलों के सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध हुआ है। पूर्वांचल, मध्य यूपी और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज और संतकबीर नगर सहित कई जिलों में तेज बारिश ने लोगों को राहत दी।

कानपुर-बुंदेलखंड और मध्य यूपी में सोमवार को हुई मानसूनी बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया और गर्मी-उमस झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं 14 लोगों पर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई और 17 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जुलाई के पहले सप्ताह से मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed