फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon 2019 rain will be delay due to Cyclone Vayu in India

'वायु' से धीमी हुई मानसून की गति, बारिश के लिए इन राज्यों को करना होगा इंतजार

Fri, 14 Jun 2019 02:17 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Fri, 14 Jun 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Monsoon 2019 rain will be delay due to Cyclone Vayu in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
चक्रवाती तूफान वायु के कारण मानसून की गति प्रभावित हुई है। कई राज्यों में मानसून अब तय समय से देरी से पहुंचेगा। तूफान वायु ने भारत के पश्चिमी तट पर प्रभाव डाला है। जिस कारण तेज हवा के साथ कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई। अब चक्रवात वायु ओमान की तरफ मुड़ चुका है।
विज्ञापन


आईएमडी के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा एके श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून सीजन में वायु जैसे तूफान बहुत ज्यादा कुदरती ताकत खींच लेते हैं। इसका सीधा असर मानसून की गति पर पड़ता है। समुद्री इलाकों से मैदानी इलाकों तक आगे बढ़ने के लिए कुदरती ताकत की जरूरत होती है। वायु की वजह से मानसून की ताकत कम हो जाएगी और उसे आगे बढ़ने में दुश्वारी आएगी। एक तरह से उसे आगे बढ़ने के लिए कुदरती तौर पर खुद को ‘रिचार्ज’ करना होगा। 
विज्ञापन

प्री मानसून बारिश से भीगी मुंबई

मुंबई में पिछले 24 घंटों से प्री मानसून बारिश हो रही है जिसके शनिवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। मुंबई के सांताक्रूज में 0.3 मिमी. और कोलाबा में 6.0 मिमी. बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस साल मानसून एक हफ्ते की देरी से 8 जून को केरल पहुंचा है। 2018 में मानसून तीन दिन पहले ही 29 मई को केरल पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसूनी बारिश के लिए इन राज्यों में लंबा हुआ इंतजार

Monsoon 2019 rain will be delay due to Cyclone Vayu in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मानसून पर चक्रवाती तूफान वायु के प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को और इंतजार करना पड़ेगा। पश्चिमी उत्तर, दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में मानसून के आने की सामान्य तिथि 1 जुलाई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वायु के असर से अब इसमें 10 से 15 दिन तक की देरी हो सकती है। इससे भीषण गर्मी झेल रहे इन इलाकों में स्थिति और बिगड़ने के आसार बन गए हैं।

जून में 50 फीसदी तक कम हो सकती है मानसूनी बारिश

वैज्ञानिकों के अनुसार पहले से ही देरी से आ रहे मानसून की गति वायु के चलते प्रभावित होने से जून माह की कुल मानसूनी बारिश में 40 से 50 फीसदी तक की कमी आ सकती है। हालांकि उत्तर भारत में मानसून की अधिकांश बारिश जुलाई से शुरू होती है। लेकिन देरी के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी भारत के इलाके गंभीर जलसंकट से गुजर सकते हैं।

महाराष्ट्र-कर्नाटक पर ज्यादा मार

सबसे बड़े गन्ना उत्पादक राज्यों में शामिल महाराष्ट्र और कर्नाटक में सूखे की मार सबसे ज्यादा पड़ी है। महाराष्ट्र के चीनी आयुक्त शेखर गायकवाड का कहना है कि कम बारिश की वजह से इस साल प्रदेश में गन्ने का रकबा करीब 28 फीसदी कम हो गया है। इस कारण चीनी उत्पादन भी पिछले साल के 65 लाख टन के मुकाबले 39 फीसदी कम रहने का अनुमान है। कर्नाटक में अमूमन 5 जून को और महाराष्ट्र में 10 जून को मानसून आ जाता है, लेकिन इस साल इसमें काफी देरी हो रही है।

देश में सूखे से इस साल 15 फीसदी कम रहेगा चीनी उत्पादन

Monsoon 2019 rain will be delay due to Cyclone Vayu in India
चीनी
देश में गन्ना उत्पादक राज्यों पर सूखे की मार पड़ने से इस साल चीनी का उत्पादन कम रहने का अनुमान है। यह 15 फीसदी कम होकर तीन साल के निचले स्तर पर जा सकता है। दूसरे बड़े गन्ना उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में सूखे का सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed