फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon 2019 in Delhi NCR, Weather Update India Meteorological Department

72 घंटों में दिल्ली पहुंचेगा मानसून, मध्य भारत में ठहरने से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश

Wed, 03 Jul 2019 11:31 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 03 Jul 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Monsoon 2019 in Delhi NCR, Weather Update India Meteorological Department
मानसून (फाइल) - फोटो : पीटीआई
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जहां बादल आफत बनकर बरस रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश का उत्तरी हिस्सा भीषण गर्मी से बेहाल है। गर्मी के कारण दिल्ली और हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी बढ़ने कारण मानसून का मध्य भारत में रूकना है। इस साल दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्से प्री मानसून बारिश भी कम हुई है। इस कारण से भी गर्मी में इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 72 घंटे में मानसून दिल्ली पहुंच जाएगा। हालांकि तब तक गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर भारत में हवाओं से नमी गायब है इसलिए लू चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon 2019 in Delhi NCR, Weather Update India Meteorological Department
मुंबई में आफत की बारिश - फोटो : पीटीआई
मुंबई मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बार देर से पहुंचे मानसून ने बरसात के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 375.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो किसी एक दिन में 5 जुलाई, 1974 के बाद दूसरी और 26 जुलाई, 2005 के बाद की सबसे भीषण बरसात है।

जुलाई माह के पहले दो दिन में ही रिकॉर्ड 467 मिमी बरसात व जलभराव के कारण देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सड़क से लेकर रेल ट्रैक और आसमान तक में  यातायात थम जाने से जनजीवन को पूरी तरह ठप हो गया है। मुंबई-पुणे में दीवार व नासिक में वाटर टैंक गिरने से 43 लोगों समेत पूरे महाराष्ट्र में 39 की जान हादसों में चली गई, जबकि 150 से ज्यादा घायल हुए हैं। 

मौसम विभाग ने पांच जुलाई तक मूसलाधार बरसात जारी रहने की संभावना जताई है, जिसके चलते एमबीबीएस आदि में प्रवेश के लिए कागजात सत्यापन 5 जुलाई तक टाल दिया गया है। मुंबई विश्वविद्यालय ने भी बीएससी कंप्यूटर साइंस की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed