फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon 2019 heat wave in North India, know weather updates

मानसून का पहला महीना आज खत्म, देश के इन राज्यों को अभी भी बारिश का इंतजार

Sun, 30 Jun 2019 10:40 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 30 Jun 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Monsoon 2019 heat wave in North India, know weather updates
सांकेतिक तस्वीर
पश्चिम और मध्य भारत में सक्रिय मानसून के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जल प्रलय की स्थिति बन गई है। मुंबई में तो मानसून ने कुछ ही दिनों में जून महीने के औसत का 97 फीसदी कोटा पूरा कर दिया है। वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत के चार राज्यों में लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बीते 100 साल में यह पांचवां जून है, जो इतना सूखा रहा। इस पूरे महीने में बारिश औसत से 35 फीसदी कम दर्ज हुई है। आमतौर पर इस महीने में 151 मिलीमीटर बारिश होती है लेकिन इस बार ये आंकड़ा 97.9 मिलीमीटर ही रहा है। 
विज्ञापन


बारिश न होने के कारण उत्तर भारत के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार और सोमवार को लू चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश न होने से खेती पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि जुलाई-अगस्त में मानसून देश के बचे हुए राज्यों में भी पहुंच जाएगा।
 

100 साल में पांचवीं बार इतना सूखा है जून

Monsoon 2019 heat wave in North India, know weather updates
monsoon

2009 में सबसे कम 85.7 मिलीमीटर हुई थी। 2014 में 95.4 मिलीमीटर, 1926 में 98.7 मिलीमीटर और 1923 में 102 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। 2009 और 2014 ऐसे साल थे, जब अल-नीनो के प्रभाव के चलते मानसून कमजोर रहा। इस साल भी ऐसी ही स्थिति बताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक केवल अंडमान-निकोबार, पूर्वी राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई है। जबकि कर्नाटक और लक्षद्वीप में सामान्य बारिश हुई है।

अच्छे मानसून की उम्मीद

मौसम विभाग को उम्मीद है कि 30 जून के बाद मानसून में अच्छी रफ्तार दिखाई देना शुरू हो जाएगी। इस बात की काफी उम्मीद है कि मानसून मध्य भारत और गुजरात के बाकी हिस्सों की ओर बढ़ेगा। जुलाई में कम दबाव के चलते मानसून के बेहतर होने की उम्मीद है। जुलाई का महीना खरीफ की फसल की बुआई के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस महीने को सबसे अधिक बारिश वाला महीना भी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed