फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monkeypox first death in India: Virus found in second Report of Kerala Boy

मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत: केरल के युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट में भी मिला वायरस, 20 लोग क्वारंटाइन

Mon, 01 Aug 2022 01:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Aug 2022 01:13 PM IST
सार

शनिवार को केरल के त्रिशूर में एक 22 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए थे और वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर भारत लौटा था। 

विज्ञापन
Monkeypox first death in India:  Virus found in second Report of Kerala Boy
मंकीपॉक्स संक्रमण में त्वचा पर दाने की समस्या - फोटो : istock

विस्तार

केरल के त्रिशूर में मंकीपॉक्स के संदिग्ध युवक की मौत मामले में डराने वाले तथ्य सामने आए हैं। युवक की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। इसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।  

विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को केरल के त्रिशूर में एक 22 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए थे और वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर भारत लौटा था। 
विज्ञापन


भारत आने से पहले हुई थी मंकीपॉक्स की पुष्टि 
भारत आने से पहले यूएई में युवक की जांच की गई थी। उसमें मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। युवक 22 जुलाई को भारत पहुंचा था। वह 27 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हुआ था। शनिवार को युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने यूएई में हुई जांच की रिपोर्ट अस्पताल को सौंपी, जिसके बाद महकमा सकते में आ गया। इसके बाद युवक के दोबारा नमूने लिए गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन



देरी से अस्पताल में भर्ती होने की भी होगी जांच 
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि 21 जुलाई को यूएई से वापस लौटने के बाद क्या वजह थी जो युवक इतना देरी से अस्पताल में भर्ती हुआ। 


20 लोगों को किया गया क्वारंटाइन 
एजुकेशन व हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य रेंजिनी ने बताया, मृतक परिवार के सदस्यों व कुछ दोस्तों सहित 10 लोगों के साथ सीधे संपर्क में था। अभी तक इस मामले में 20 लोगों क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया, स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की बात नहीं है। इस बीच पुन्नयूर ग्राम पंचायत के सदस्यों मंकीपॉक्स से संक्रमित एक युवक की मौत के बाद की स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई। 

ये हैं लक्षण
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, मंकीपॉक्स के लक्षण 6 से 13 दिन के अंदर दिखाई देने लगते हैं। हालांकि कई बार 5 से 21 दिन का समय भी ले सकता है। संक्रमित होने पर अगले 5 दिन के अंदर बुखार, सिरदर्द, थकान और पीठ में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। बुखार होने के तीन दिन के अंदर त्वचा पर दाने आने लगते हैं। मंकीपॉक्स भले कोरोना जैसे फैल रहा है लेकिन ये कोविड जितना घातक नहीं है। मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आएं तो घबराएं नहीं। लक्षणों से मंकीपॉक्स की स्थिति को समझते हुए इलाज कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed