फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monkeypox case confirmed in Kerala virus on rise in India as expats return from Foreign Countries MoHFW news in hindi

Monkeypox Case: केरल में मंकीपॉक्स के एक और केस की पुष्टि, देश में अब तक मिले इस वायरस से दो पीड़ित

Mon, 18 Jul 2022 07:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 18 Jul 2022 07:43 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में सभी राज्यों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन समेत एंट्री पॉइंट पर जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Monkeypox case confirmed in Kerala virus on rise in India as expats return from Foreign Countries MoHFW news in hindi
मंकीपॉक्स से बचाव के उपाय जरूरी - फोटो : istock

विस्तार

केरल में मंकीपॉक्स के एक और केस की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी। इसी के साथ देश में अब इस वायरस से संक्रमण के दो मामले सामने आ चुके हैं। जहां पहला संक्रमित संयुक्त अरब अमीरात से आया था, वहीं दूसरे केस की ट्रैवल हिस्ट्री अभी साफ नहीं है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा, "संक्रमित पाया गया 31 वर्षीय व्यक्ति कन्नूर का है और उसका इलाज परियारम मेडिकल कॉलेज में जारी है। मरीज का स्वास्थ्य अभी ठीक है। जो भी उसके संपर्क में थे, उनकी निगरानी शुरू कर दी गई है।"
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने बढ़ाई चौकसी
इस बीच केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स के केसों में बढ़ोतरी को देखते हुए पॉइंट ऑफ एंट्री (पीओई) यानी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आने की जगहों, जैसे- एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि इन जगहों पर जिनमें भी लक्षण दिखें, उन अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच जरूर हो। ताकि मंकीपॉक्स को बाहर से आने से रोका जा सके। इसके लिए राज्य प्रशासनों के अलावा आव्रजन विभाग और एयरपोर्ट-बंदरगाह पर तैनात अफसरों को सहयोग करने के निर्देश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed