फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monjaro' medicine launched in India A new way to control diabetes and GP, the price is shareable News In Hindi

भारत में लॉन्च हुई 'मौनजारो' दवा: डायबिटीज और मोटापे को कंट्रोल करने का नया तरीका, कीमत है चौंकाने वाली

Fri, 21 Mar 2025 05:53 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 05:53 AM IST
सार

अमेरिकी दवा कंपनी ने डायबिटीज और मोटापे पर नियंत्रण में मददगार अपनी दवा मौनजारो (टिर्जेपेटाइड) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। आमतौर पर यह दवा सप्ताह में एक बार ली जाती है। इसे केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन  से मंजूरी के बाद जारी किया गया है।

विज्ञापन
Monjaro' medicine launched in India A new way to control diabetes and GP, the price is shareable News In Hindi
मोटपे को कम करने की दवा - फोटो : Istock

विस्तार

अमेरिकी दवा कंपनी ने डायबिटीज और मोटापे पर नियंत्रण में मददगार अपनी दवा (टिर्जेपेटाइड) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 2.5 मिलीग्राम की प्रति शीशी के लिए 3,500 रुपये और 5 मिलीग्राम की प्रति शीशी के लिए 4,375 रुपये है। डॉक्टरों की बताई खुराक के आधार पर मरीजों को हर माह 14,000 रुपये से 17,500 रुपये खर्च करने होंगे। आमतौर पर यह दवा सप्ताह में एक बार ली जाती है। इसे केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन  से मंजूरी के बाद जारी किया गया है।
विज्ञापन


कंपनी ने दी जानकारी
कंपनी ने कहा, यह अपनी तरह का पहला ऐसा उपचार है जो अधिक वजन और टाइप-2 डायबिटीज पर नियंत्रण के लिए जीआईपी (ग्लूकोज-निर्भर इंसुलिनोट्रोपिक पॉलीपेप्टाइड) और जीएलपी-1 (ग्लूकागन-लाइक पेप्टाइड-1) हार्मोन रिसेप्टर्स दोनों को सक्रिय करता है। भारतीय बाजार में यह दवा ऐसे समय पर लॉन्च की गई है, जब हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया था। कंपनी एली लिली इंडिया के अध्यक्ष और महाप्रबंधक विंसलो टकर ने कहा कि भारत में मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज का दोहरा बोझ ने एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। 
विज्ञापन


मोटापा वश्विक स्तर पर बढ़ती समस्या
मोटापा वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों में से एक है, जिसे कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का कारण माना जाता रहा है। आंकड़ों से पता चलता है कि भारत दुनियाभर में मोटापाग्रस्त शीर्ष तीन देशों में से एक है। यहां की 70 फीसदी से अधिक की आबादी अधिक वजन या मोटापा का शिकार हो सकती है। इतना ही नहीं भारतीय महिलाओं में मोटापे की दर 1990 में 1.2% से बढ़कर 2022 में 9.8% और पुरुषों के लिए 0.5% से बढ़कर 2022 में 5.4% हो गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ती मोटापे की स्थिति का स्वस्थ्य क्षेत्र पर गंभीर असर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed