{"_id":"65c427c5dbe32cd727066fe6","slug":"monitoring-examinations-delhi-nmc-gave-orders-medical-colleges-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"NMC: मुन्नाभाई एमबीबीएस नहीं चलेंगे, परीक्षाओं की दिल्ली से निगरानी, एनएमसी ने मेडिकल कॉलेजों को दिए आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NMC: मुन्नाभाई एमबीबीएस नहीं चलेंगे, परीक्षाओं की दिल्ली से निगरानी, एनएमसी ने मेडिकल कॉलेजों को दिए आदेश
Thu, 08 Feb 2024 06:30 AM IST
यशोधन शर्मा
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:30 AM IST
सार
एनएमसी ने सभी कॉलेजों के साथ सात पन्नों का एक प्रारूप भी साझा किया है, जिसे रिकाॅर्डिंग के साथ भेजना अनिवार्य है। इसमें परीक्षा के दौरान मौजूद निरीक्षक के हस्ताक्षर के साथ नियमों के दायरे में रहकर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
एनएमसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमबीबीएस की परीक्षाओं में मुन्नाभाइयों पर नकेल के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को एनएमसी ने सभी मेडिकल कॉलेजों को आदेश देते हुए एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग कराने और इसे दिल्ली स्थित एनएमसी के मुख्यालय भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
एनएमसी ने सभी कॉलेजों के साथ सात पन्नों का एक प्रारूप भी साझा किया है, जिसे रिकाॅर्डिंग के साथ भेजना अनिवार्य है। इसमें परीक्षा के दौरान मौजूद निरीक्षक के हस्ताक्षर के साथ नियमों के दायरे में रहकर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
आगरा के मेडिकल कॉलेज में पकड़े गए थे 10 नकलची
साल 2020 में आगरा के एक मेडिकल कॉलेज में 10 छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। इसी तरह इंदौर के मेडिकल कॉलेज में 2022 में दो एमबीबीएस छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर साल सभी कॉलेजों में परीक्षा के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाती है लेकिन अभी तक इसकी पुन: जांच कराने या दिल्ली भेजने का नियम नहीं था।
विज्ञापन
20% छात्र होते हैं हर साल फेल
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा के दौरान 28 छात्रों को अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। इसी तरह चिकित्सा पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में भी हर साल कई मुन्नाभाई पकड़े जाते हैं और ब्लूटूथ सहित कई तरह के उपकरण भी पकड़े जा रहे हैं। एनएमसी के अनुसार, देश में हर साल एमबीबीएस के करीब 20 फीसदी छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाते।
राष्ट्रीय कमांड सेंटर करेगा जांच
एनएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा की प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए सभी मेडिकल कॉलेज और डीम्ड विश्वविद्यालयों को आगामी दिनों में होने वाली परीक्षाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यह रिकॉर्डिंग एनएमसी के साथ ईमेल या इलेक्ट्रॉनिक लिंक जैसे गूगल, शेयर पॉइंट के जरिए साझा की जाए।
आगामी दिनों में एमबीबीएस के प्रथम, द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं होने वाली हैं। कॉलेजों को मानक मूल्यांकन प्रपत्र भी दिया है, जिसमें पूरी जिम्मेदारी निरीक्षक की होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद यह सभी दस्तावेज एनएमसी के पास आएंगे, जहां राष्ट्रीय कमांड सेंटर में इनकी जांच होगी।