फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   moneylenders demands daughter aur daughter in law from poor farmer of maharashtra

जमीन के बदले साहूकार ने मांगी किसान से उसकी बेटी और बहू

Mon, 04 Jul 2016 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
moneylenders demands daughter aur daughter in law from poor farmer of maharashtra
प्रतीकात्मक फोटो
महाराष्ट्र के बीड जिले के एक किसान की गिरवी रखी जमीन को छोड़ने के बदले में साहूकार ने उससे उसकी बेटी और बहू का 'साथ' मांगा है। इस किसान ने खेती के लिए साहूकार से रुपये आधार लिए थे इन रुपयों के बदले में उसने अपनी जमीन गिरवी रखी थी। पुलिस का कहना है कि वह किसान के आरोपों की जांच करेगी।
विज्ञापन


बीड जिले के एसपी अनिल पारस्कर ने बताया कि अप्रैल में पुलिस को शिकायत मिली थी कि साहूकार ने किसान की जमीन अपने कब्जे में ले ली है, लेकिन बीड जिले की धारुर तहसील के रहने वाले किलान इंदर मुंडे ने यह जानकारी कल ही दी है कि साहूकार भगवान बडे ने जमीन छोड़ने के बदले उसकी बेटी और बहू का 'साथ' मांगा है। इसकी जानकारी हमें खबरों के जरिए मिली है।
विज्ञापन

 

राज्य महिला आयोग ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

moneylenders demands daughter aur daughter in law from poor farmer of maharashtra
आइपीएस अधिकारी अनिल पारस्कर ने बताया कि हमने किसान के दावों पर कार्रवाई शुरु कर दी है और दोषी पाए जाने पर साहूकार के खिलाफ उचित कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है लेकिन हमने जांच शुरु कर दी है और जांच के मुताबिक उचित कदम उठाऐंगे।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहत्कर ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed