फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Moneylender from Pune rapes woman as her husband fails to repay loan; arrested

Pune: पति नहीं चुका पाया कर्ज तो साहूकार ने पत्नी का चाकू की नोंक पर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Thu, 27 Jul 2023 01:49 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूणे Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 01:49 PM IST
सार

हडपसर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घटना इस साल फरवरी की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पति ने पैसे उधार लिए थे, लेकिन वह चुका नहीं पाया। इस पर आरोपी ने दंपत्ति को परेशान करना शुरू कर दिया था।
 

विज्ञापन
Moneylender from Pune rapes woman as her husband fails to repay loan; arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

आजकल मानवता की सारी हदें पार हो गई है। दुनियाभर से ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिन्हें सुनकर रौंगटे खड़े हो जाए। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर से सामने आया है। यहां एक 47 वर्षीय साहूकार ने कथित तौर पर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने साहुकार से कर्ज लिया था, जो चुका नहीं पाया।

विज्ञापन

फरवरी की घटना

हडपसर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घटना इस साल फरवरी की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

चाकू की नोक पर घटना को दिया अंजाम

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति ने पैसे उधार लिए थे, लेकिन वह चुका नहीं पाया। इस पर आरोपी ने दंपत्ति को परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कथित तौर पर चाकू की नोंक पर पति को धमकाया और फिर उसकी मौजूदगी में महिला के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का बनाया वीडियो

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने हद तो तब पार कर दी, जब उसने इस कृत्य को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed