{"_id":"613e216b4203f35d203611ab","slug":"money-wealth-hold-by-indians-in-switzerland-will-be-further-disclosed-the-third-batch-of-data-will-be-received-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसेगा शिकंजा: स्विस बैंक में भारतीयों की संपत्ति का होगा खुलासा, सरकार को इसी माह मिलेगा ब्योरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कसेगा शिकंजा: स्विस बैंक में भारतीयों की संपत्ति का होगा खुलासा, सरकार को इसी माह मिलेगा ब्योरा
Sun, 12 Sep 2021 09:18 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:18 PM IST
सार
दोनों देशों के बीच कालेधन की जानकारी साझा करने को लेकर हुए समझौते के तहत यह जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
कालाधन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को इस महीने भारतीयों के स्विस बैंक खातों की जानकारी का तीसरा सेट मिलेगा। यह ब्योरा स्विट्जरलैंड के साथ हुए सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान समझौते के तहत मिलेगी। इतना ही नहीं, पहली बार इसमें भारतीयों की वहां पर रियल एस्टेट संपत्तियों के बारे में भी जानकारी होगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यह विदेशों में भारतीयों के कालेधन के खिलाफ भारत सरकार की जंग में एक मील का पत्थर है। इस महीने केंद्र सरकार को भारतीय नागरिकों के स्विट्जरलैंड में मौजूद फ्लैट, अपार्टमेंट और सहस्वामित्व वाली संपत्तियों की विस्तृत जानकारी मिलेगी। साथ ही इन संपत्तियों से कमाई की भी सूचना होगी जिससे भारतीयों पर कर भुगतान तय करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह तीसरी बार है जब भारत को स्विट्जरलैंड की ओर से भारतीयों के बैंक खातों और अन्य वित्तीय संपत्तियों की जानकारी मिलेगी। साथ ही यह पहली बार है जब इस जानकारी में रियल एस्टेट संपत्तियों का ब्योरा दिया जाएगा। स्विस सरकार रियल एस्टेट संपत्तियों की जानकार देने को राजी हो गई है लेकिन गैर लाभकारी संगठनों और अन्य ऐसे फाउंडेशनों के योगदान जैसे डिजिटल करेंसी में निवेश आदि की जानकारी को अभी भी सूचनाओं के स्वत: आदान-प्रदान समझौते से बाहर रखा है। भारत को सितंबर 2019 में भारतीयों के बैंक खातों की जानकारी का पहला सेट जबकि सितंबर 2020 में दूसरा सेट मिला था।
विज्ञापन