फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Money laundering: ED raids in several places in land grab case in Goa

मनी लॉन्ड्रिंग : गोवा में भूमि हड़पने के मामले में कई जगहों पर ईडी का छापा

Sat, 07 Nov 2020 10:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 07 Nov 2020 10:16 PM IST
सार

  •  ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत की कार्रवाई
  • ईडी ने छापेमारी के दौरान कई पुराने स्टांप बरामद किए

विज्ञापन
Money laundering: ED raids in several places in land grab case in Goa
ed

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा में कथित तौर पर जमीन हड़पने व धोखाधड़ी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। 

विज्ञापन

ईडी ने शनिवार को बताया कि कोमुनिडेड ऑफ सेरुला के पूर्व अटॉर्नी ऐजेलो सी लोबो, उनके भाई आर लोबो, सेरुला के पूर्व अधिकारी जोसेफ डीसा और पूर्व क्लर्क राकेश सुहास वेरनकर के ठिकानों की तलाशी ली गई। ईडी ने अवैध तरीके से प्लाट का आवंटन और गोवा में कोमुनिडैड ऑफ सेरुला की जमीन का अवैध अधिग्रहण करने के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई की।कोमुनिडैड पुर्तगालियों के समय की सामुदायिक संस्था है, जिसकी राज्य भर में जमीन है। 
विज्ञापन

ईडी के मुताबिक, छापे के दौरान 1960 के दशक के खाली भारतीय स्टांप पेपर, पुर्तगाली स्टांप वाले पुराने खाली पेपर और भूमि के अवैध अधिग्रहण को इस्तेमाल की गई सेल डीड जब्त की गई है। इसके अलावा कोमुनिडैड से जुड़े पुराने रजिस्टरों को भी जब्त किया गया है। ईडी ने गोवा पुलिस की एफआईआर के आधार पर मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed