मनी लॉन्ड्रिंग : तमिलनाडु की प्लांटेशन कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार, 325 करोड़ की हेराफेरी का मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय ने तमिलनाडु की प्लांटेशन कंपनी शिनागो प्लांटेशंस प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार निदेशकों के नाम हितेश पटेल और सुरेश एन. पटेल हैं। ईडी के अनुसार इन पर 325 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।
ED arrests Shinago Plantations Pvt Ltd directors Hittesh Patel and Suresh N Patel for money laundering to the tune of Rs 325 crores, the agency says
विज्ञापन
— ANI (@ANI) March 6, 2021
कोर्ट ने सौंपा 10 दिन की हिरासत में
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि यह मामला बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है। दोनों निदेशकों हितेश पटेल और सुरेश पटेल को शनिवार को एक विशेष अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 10 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में सौंपा है।
325 करोड़ रुपये का धनशोधन किया
ईडी का आरोप है कि इन दोनों ने तमिलनाडु में करीब 20 ग्रुप निकायों के नेटवर्क के माध्यम से 325 करोड़ रुपये के काले धन का कथित रूप से शोधन किया। एजेंसी ने दावा किया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने संपत्तियों के बढ़ाकर पेश किए गए दाम के आधार पर कॉरपोरेशन बैंक (अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया) के मूल्यांककों से मिलीभगत कर ऋण प्राप्त किया और ग्रुप खातों की मदद से धन की हेराफेरी की।