फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Money laundering case: BJP MP said- How did Abhishek Banerjee earn so much money, ED will inquire

मनी लॉन्ड्रिग मामला : भाजपा सांसद ने कहा- अभिषेक बनर्जी ने इतना पैसा कैसे कमाया, ईडी करेगी पूछताछ

Mon, 13 Sep 2021 05:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 13 Sep 2021 05:30 AM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे को ईडी ने उन्हें शनिवार को फिर समन भेजा है। अभिषेक बनर्जी से 21 सितंबर को पेश होने को कहा है।

विज्ञापन
Money laundering case: BJP MP said- How did Abhishek Banerjee earn so much money, ED will inquire
अभिषेक बनर्जी - फोटो : Facebook

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिग और कोयला घोटाला मामले में फिर पूछताछ की तैयारी में है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ईडी ने उन्हें शनिवार को फिर समन भेजा है और 21 सितंबर को पेश होने को कहा है। इस बीच भाजपा के सांसद जगन्नाथ सरकार ने रविवार को कहा कि ईडी बताएगी की आखिर इतना पैसा तृणमूल नेता ने कैसे कमाया और उनके आय का स्रोत क्या है।
विज्ञापन


सरकार ने कहा, कोई नहीं जानता कि इतना पैसा अभिषेक बनर्जी के पास कहां से आया। दस साल पहले उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी। अब उनके पास करोड़ों रुपये हैं, यह कहां से आए? ईडी ने 3 सितंबर को अवैध कोयला खनन के मामले में बनर्जी को समन भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनर्जी से 6 सितंबर को ईडी के दफ्तर में पूछताछ हुई थी। इस बीच, अभिषेक  ने कहा कि विपक्ष के नेता के आरोप साबित हो जाते हैं तो वे फांसी के फंदे पर झूल जाएंगे। अभिषेक ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को कांग्रेस या अन्य पार्टियों की तरह दबाया नहीं जा सकता। हम पूरी ताकत से लड़ेंगे और भाजपा के सारे संसाधन धरे के धरे रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed