{"_id":"59bd9f064f1c1b9a688b4fd7","slug":"money-laundering-by-shell-compinies-is-very-dangerous-says-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेल कंपनियों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग अर्थव्यवस्था के लिए घातक: नायडू ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शेल कंपनियों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग अर्थव्यवस्था के लिए घातक: नायडू
एजेंसी/ हैदराबाद
Updated Sun, 17 Sep 2017 05:35 AM IST
विज्ञापन
वेंकैया नायडू, उप राष्ट्रपति
- फोटो : SELF
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि शेल कंपनियों द्वारा की जाने वाली मनी लॉन्ड्रिंग अर्थव्यवस्था के लिए घातक है। शेल कंपनियों पर सरकार की लगातार कार्रवाईयों के बीच उपराष्ट्रपति ने यह बयान दिया है।
विज्ञापन
नायडू ने कहा कि शेल कंपनियों द्वारा काले धन को अवैध तरीके से सफेद में बदलना, कालाधन, जाली मुद्रा ये सब किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतियां हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस के उद्घाटन के बाद उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
पढ़ें- शीर्ष नेताओं की झिझक ने बनाई रक्षा मंत्री पद पर निर्मला की राह आसान
विज्ञापन
शेल कंपनियों के साथ ही इस तरह के एनजीओ के हानिकारक प्रभावों से अपने सदस्यों और अन्य पक्षों को संवेदनशील बनाने के प्रयासों के लिए उन्होंने आईसीएसआई के फैसलों की तारीफ की।
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को बड़ा क्रांतिकारी कदम बताते हुए उन्होंने कहा कोई भी बदलाव शुरुआती समस्या लाता है। लेकिन एक बार प्रणाली स्थापित हो जाने पर भारत का विकास तेजी से होगा।