फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Money is not black or white, our mind is black: Shankracharya

'धन काला या सफेद नहीं होता, सिर्फ हमारा मन काला होता है'

Mon, 26 Dec 2016 05:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 05:23 AM IST
विज्ञापन
Money is not black or white, our mind is black: Shankracharya

आजकल देश में काला धन, काला धन बहुत चल रहा है। ये काला धन आखिर होता क्या है? सभी नोट तो काली स्याही से ही बनते हैं। सफेद स्याही से कौन सा धन बन रहा है? दरअसल धन काला या सफेद नहीं होता, काला होता है हमारा मन। मन को सफेद रखने की जरूरत है।

विज्ञापन


ये बातें जगद्गुरु शंकराचार्य श्रीश्री राजराजेश्वराश्रम ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पंचायत भवन सभागार में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर आयोजित समारोह में कही। शंकराचार्य यहां बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
विज्ञापन


समारोह में शंकराचार्य ने कहा कि, ‘नोटबंदी सही है या गलत.. यह मैं नहीं जानता। हम तो संन्यासी हैं, हमें इससे क्या। लेकिन इतना जरूर है कि नोटबंदी के बाद से दक्षिणा बंद हो गई है।’ उनकी इस बात से हॉल में हंसी के ठहाके गूंज उठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेट, मोबाइल, ई-मेल के जरिए समाज में मानसिक विकृति एकत्र हो रही है

Money is not black or white, our mind is black: Shankracharya

इसके बाद मुद्दे पर गंभीर होते हुए उन्होंने कहा ‘कैशलेस होने की बात कही जा रही है। ई ईकोनॉमी तो हो सकती है, लेकिन क्या ई मिल्क, ई बटर, ई फूड हो सकता है?’ उन्होंने कहा, ‘हम आधुनिकता के नाम पर नेट, मोबाइल, ई-मेल के जरिए समाज में मानसिक विकृति एकत्र कर रहे हैं।’

समाज से गायब हो रहे संस्कार पर शंकराचार्य बोले कि ब्राह्मण समाज का मस्तिष्क होता है। वह समाज को संस्कार देता है। अगर आज समाज और देश से संस्कार समाप्त हो रहे हैं तो यह ब्राह्मण समाज की कमी है।

ब्राह्मण अपना कर्तव्य भूल रहे हैं। ब्राह्मण को तप करना होगा। तप का अर्थ है बौद्धिक कष्ट सहना। इसके बाद ही तेज आता है। ब्राह्मण का बल ही श्रेष्ठ बल है। पूरी दुनिया में संस्कार सिर्फ भारत में है। इसे पूरे विश्व में विस्तार देने के लिए ब्राह्मण समाज को आगे आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed